पहले कारोबारी दिन बाजार में दबाव, ऐसे में किन स्तरों पर है पुट राइटर्स का भरोसा और आशीष बहेती ने कहां लगाया दांव
आज वायदा बाजार में TATA CHEM, CANFIN HOME, INDUSIND BANK और GUJ GAS में लॉन्ग पोजीशन बनती नजर आई
MoneyControl News
अपडेटेड May 02, 2022 पर 2:05 PM
NAV INVESTMENT के आशीष बहेती ने आज TATA STEEL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी है
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में दबाव कायम है। निफ्टी 17000 के नीचे बना हुआ है। वहीं बैंक निफ्टी में गिरावट थोड़ी कम है। निफ्टी में 17000 पर जोरदार रस्साकसी चल रही है। इस स्तर पर कॉल और पुट दोनों राइटर्स हावी हैं। हालांकि कॉल राइटर्स का पलड़ा भारी है। वहीं बैंक निफ्टी में 36000 के स्तर पर राइटर्स जमे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV INVESTMENT के आशीष बहेती हैं। आशीष ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ शानदार सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज के LONG रोल्स वाले शेयर
TATA CHEM, CANFIN HOME, INDUSIND BANK और GUJ GAS
वायदा बाजार में आज के SHORTS रोल्स वाले शेयर
DIXON, DR LAL PATH, METROPOLIS और L&T FH
वायदा बाजार में आज के LONG UNWINDING दिखाने वाले शेयर
आशीष बहेती ने आज के लिए इस स्टील कंपनी पर सस्तॉ ऑप्शन चुना है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील की मई सीरीज की 1300 के स्ट्राइक वाली कॉल 42 रुपये के स्तर पर खरीदनी चाहिए। इसमें 57 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस कॉल में 30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )