बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स (Benchmark equity indices) 8 अप्रैल को समाप्त हुए अत्यधिक वोलाटाइल हफ्ते में मामूली रूप से उच्च स्तर पर बंद हुए। हफ्ते की शुरुआत में एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक (HDFC-HDFC Bank) विलय की घोषणा के साथ ही बाजार मिला-जुला संकेत देता रहा। वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते में फेड ने ब्याज दर में बढ़ोतरी रुख दिखाया और आरबीआई ने "समायोजन" रुख बरकरार रखते हुए दरों में कोई बदलाव नहीं किया।
