इस हफ्ते 4% चढ़ा बाजार, 100 से ज्यादा स्मॉलकैप्स में आई 32% तक की तेजी, जानिये सोमवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे, लंबे समय के बाद एफआईआई द्वारा बाजार में खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते पिछले हफ्ते बाजार में तेजी नजर आई
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 23, 2022 पर 3:06 PM
शेयर बाजार सोमवार को रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और कोटक बैंक जैसे दिग्गजों के जारी नतीजों पर रिस्पॉन्स करता हुआ नजर आयेगा
पिछले कारोबारी हफ्ते में 22 जुलाई को समाप्त हफ्ते के लिए भारतीय इक्विटी बाजार तेजी के साथ पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे, अच्छे मानसून, सभी सेक्टर्स में खरीदारी, पॉजिटिव ग्लोबल रुझानों, लंबे समय के बाद एफआईआई द्वारा बाजार में खरीदारी करने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण पिछले हफ्ते बाजार में तेजी नजर आई।
हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,311.45 अंक (4.29 प्रतिशत) बढ़कर 56,072.23 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 670.3 अंक (4.17 प्रतिशत) की तेजी के साथ 16,719.5 के स्तर पर बंद हुआ। जुलाई महीने में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 6-6 प्रतिशत के करीब चढ़ चुके हैं।
टेक्निकल एनालिस्ट मनीष शाह ने कहा कि निफ्टी पिछले हफ्ते में एक लॉन्ग कैंडल के साथ बंद हुआ। इसमें अच्छी क्वालिटी का ग्रीन कैंडल बना है जिसमें मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। निफ्टी अपने 20 वीक एसएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है। एमएसीडी भी अपने ट्रिगर लाइन से ऊपर आ गया है। इससे वीकली चार्ट पर एक मजबूत बाय सिग्नल बना है। वहीं निफ्टी में 16800-16850 के अपने रेजिस्टेंस जोन के करीब कारोबार कर रहा है।
पिछले हफ्ते के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक (foreign institutional investors (FIIs) ने 4,037.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (domestic institutional investors (DIIs) ने 940.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
हालांकि इस महीने अब तक FIIs ने 6,421.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं और DIIs ने 8,307.51 रुपये के शेयर खरीदे हैं।
बीते कारोबारी हफ्ते में 100 से ज्यादा स्मॉलकैप्स स्टॉक्स ने 10-32 प्रतिशत की तेजी दिखाई। इस तरह की जोरदार तेजी दिखाने वाले शेयरों में PTC Industries, Navkar Corporation, Sandur Manganese and Iron Ores, Quick Heal Technologies, Brightcom Group, Igarashi Motors, Aegis Logistics, Omaxe, Lasa Supergenerics, Urja Global, Repco Home Finance, Anjani Portland Cement, Syncom Formulations, AGI Greenpac, Anant Raj and Happiest Minds Technologies आदि शामिल रहे।
वहीं दूसरी तरफ Yash Pakka, Future Retail, Hitachi Energy India, Orient Bell, Future Enterprises, TTK Healthcare and Everest Kanto Cylinder आदि स्मॉलकैप्स शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में Shriram Transport Finance Corporation, Aditya Birla Capital, RBL Bank, Clean Science & Technology, Canara Bank, Honeywell Automation, Bharat Forge and Steel Authority of India आदि का समावेश रहा।
सोमवार से कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?
Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका की सोमवार के लिए बाजार पर राय
सिद्धार्थ खेमका ने अगले हफ्ते के लिए बाजार पर राय देते हुए कहा कि इस वीकेंड में आये हुए निफ्टी के कई हैवीवेट शेयरों के नतीजों का असर सोमवार को बाजार पर देखने को मिल सकता है। वहीं ग्लोबल लेवल पर अमेरिकी फेड मीटिंग और US Q2 GDP data पर भी बाजार की नजरें रहेंगी। लंबे समय के बाद FIIs खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं। कंपनियों के मजबूत नतीजों के कारण पिछले हफ्ते बाजार में अच्छा मोमेंटम रहा।
सिद्धार्थ ने आगे कहा कि निफ्टी अपने प्रमुख रेजिस्टेंस स्तरों से ऊपर बंद हुआ है। ये अब 17,000 की ओर बढ़ने के लिए तैयार नजर आ रहा है। इंडिया VIX भी पिछले एक महीने में 20% गिरकर 16.65 के स्तर तक आ गया है। इससे बाजार में वोलैटिलिटी कम रहने का संकेत मिल रहा है। इंडिया VIX के इस लेवल पर आने से बाजार में बुलिश सेंटीमेंट्स को सपोर्ट मिल रहा है।
Religare Broking के अजीत Ajit Mishra सोमवार के लिए बाजार पर राय
अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार सबसे पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और कोटक बैंक जैसे दिग्गजों के नतीजों पर रिस्पॉन्स करेगा। इसके अलावा वीकेंड में ग्लोबल लेवल पर होने वाले डेवलपमेंट भी रडार पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हम बाजार पर पॉजिटिव नजरिया रखते हैं। लेकिन शेयरों को चुनने और खरीदते वक्त सतर्क रवैया अपनाने की सलाह देते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)