मोतीलाल ओसवाल को इन छोटे-मझोले शेयरों पर है भरोसा, करा सकते हैं बंपर कमाई

मोतीलाल ओसवाल ने आगे कहा है कि हम अभी भी अपनी इस बात पर कायम है कि किसी वौलेटाइल और चुनौतीपूर्ण मैक्रो स्थितियों में बाजार में मजबूती के लिए अर्निंग, डिलीवरी ज्यादा महत्तवपूर्ण होती है

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 4:35 PM
मोतीलाल ओसवाल ने अपने एक नोट में कहा है कि इस समय हमें तुलनात्मक वैल्यूएशन करने पर लॉर्जकैप में मिडकैप की तुलना में ज्यादा वैल्यू नजर आ रही है।

मई 2022 में महीने दर महीने आधार पर निफ्टी में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। मई में लगातार दूसरे महीने गिरावट देखने को मिली है। हालांकि कैलेंडर ईयर 2022 में तमाम चुनौतियों के बावजूद निफ्टी ने तुलनात्मक रुप से मजबूती दिखाई है। एफआईआई की बिकवाली के बावजूद डीआईआई की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

मोतीलाल ओसवाल ने अपने एक नोट में कहा है कि इस समय हमें तुलनात्मक वैल्यूएशन करने पर लॉर्जकैप में मिडकैप की तुलना में ज्यादा वैल्यू नजर आ रही है। इस नोट में मोतीलाल ओसवाल ने आगे कहा है कि हम अभी भी अपनी इस बात पर कायम है कि किसी वौलेटाइल और चुनौतीपूर्ण मैक्रो स्थितियों में बाजार में मजबूती के लिए अर्निंग, डिलीवरी ज्यादा महत्तवपूर्ण होती है।

मिड और स्मॉलकैप स्पेस से अपनी टॉप पिक्स बताते हुए मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि Cholamandalam Investment and Finance Company, Macrotech Developers, Ashok Leyland, L&T Technology, Jubilant Foodworks, APL Apollo Tubes, GR Infraproject, Angel One, Sapphire Foods, VRL Logistics, और Lemon Tree Hotel उसके पसंदीदा स्टॉक है।


Multibagger stock: रॉकेट से भी तेज भागा ये स्टॉक, 1 लाख रुपये को 1 साल में बनाया 33 लाख रुपये

बाजार पर आगे अपनी राय रखते हुए मोतीलाल ओसवाल ने इस नोट में कहा है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) मई में लगातार 8 महीने नेट सेलर रहे है। इस अवधि में 4.9 अरब डॉलर की बिकवाली की है। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII ) ने काफी हद तक इस बिकवाली की भरपाई की है। मई 2022 में डीआईआई ने मार्च महीने के बाद सबसे ज्यादा खरीदारी की है। मई में डीआईआई की तरफ से 6.1 अरब डॉलर की खऱीदारी होती दिखी है।

पिछले 12 महीने के दौरान MSCI India ने MSCI EM की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। P/E टर्म में देखें तो MSCI India, MSCI EM की तुलना में 87 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है जो 61 फीसदी के इसके हिस्ट्रोरिक्ल एवरेज से काफी ज्यादा है।

मोतीलाल ओसवाल ने मिड और स्मॉलकैप के अलावा लॉर्ज कैप में भी अपने टॉप रिकमेंडेशन जारी की है। इसमें Reliance Industries (RIL), Infosys, ICICI Bank, State Bank of India (SBI), Bharti Airtel, Titan Company, Ultratech Cement, Mahindra & Mahindra (M&M), Hindalco, Godrej Consumer और Apollo Hospitals में खरीदारी की सलाह दी गई है ।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।