मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियालिटीज (Mrs Bectors Food Specialities) के शेयर बुधवार के इंट्रा-डे ट्रेड में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 10 प्रतिशत फिसलकर 303 रुपये पर आ गए। आज सुबह 09:37 बजे; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी की तुलना में स्टॉक 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 315 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आंकड़ों के मुताबिक Mrs Bectors Food Specialities की कुल इक्विटी के 23 प्रतिशत यानी कि करीब 1.353 करोड़ इक्विटी शेयरों की एनएसई पर खरीद-फरोख्त हुई। हालांकि खरीदारों के नामों का तुरंत पता नहीं चल सका है।
Mrs Bectors Food 'क्रेमिका' ब्रांड के तहत उत्तर भारत में प्रीमियम और मिड-प्रीमियम बिस्किट सेगमेंट में अग्रणी कंपनियों में से एक है। कंपनी 'इंग्लिश ओवन' ब्रांड के तहत भारत में प्रीमियम बेकरी भी चलाती है।
कंपनी का स्टॉक 31 मार्च, 2022 को 278 रुपये के 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया था। कंपनी द्वारा कमजोर नतीजे पेश करने के बाद पिछले 3-6 महीनों में स्टॉक ने बाजार में अंडरपरफॉर्म किया है। जबकि इसी अवधि के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स में 4 प्रतिशत से भी कम की गिरावट देखने को मिली थी।
सालाना आधार पर Q3FY22 में Mrs Bectors Food का मुनाफा 25 प्रतिशत गिरकर 16 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर Q3FY22 में की आय 17 प्रतिशत बढ़कर 263 करोड़ रुपये हो गई। मुनाफे में गिरावट कच्चे माल और पैकेजिंग की कीमतें बढ़ने के कारण दिखी जबकि आय में इजाफा बिस्किट सेगमेंट अच्छी ग्रोथ के चलते नजर आया।
बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक Mrs Bectors Food ने 24 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार में शुरुआत की थी। कंपनी का स्टॉक 501 रुपये पर लिस्टेड है। ये भाव बीएसई पर इसके 288 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 74 प्रतिशत प्रीमियम भाव है। इस स्टॉक ने 28 दिसंबर 2020 को 630 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ था।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)