इस Multibagger stock ने साल भर में दिया 172% रिटर्न, अब इनवेस्टर्स को मिलेंगे बोनस शेयर

Cosmo Films ने ऐलान किया है कि 9 मई, 2022 में हुई बोर्ड मीटिंग में 1:2 के रेश्यो में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है

अपडेटेड May 10, 2022 पर 11:48 AM
2022 में शेयर 33 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। हालांकि पिछले एक महीने से शेयर पर मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है और इसमें लगभग 9 फीसदी की कमजोरी दर्ज की जा चुकी है

Multibagger stock : कॉस्मो फिल्म्स (Cosmo Films) अपने शेयरहोल्डर्स को जल्द ही बोनस शेयर जारी करेगी। कंपनी ने ऐलान किया है कि 9 मई, 2022 में हुई बोर्ड मीटिंग में 1:2 के रेश्यो में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए अभी शेयरहोल्डर्स की और दूसरी मंजूरियां लेनी बाकी हैं। कंपनी ने कहा कि बोनस शेयर के लिए इलिजिबल शेयरहोल्डर्स तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट बाद में सूचित की जाएगी।

एक साल में दिया 172% रिटर्न

Cosmo Films के स्टॉक ने पिछले एक साल में अपने इनवेस्टर्स को लगभग 172 फीसदी का रिटर्न दिया है। 2022 में शेयर 33 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। हालांकि पिछले एक महीने से शेयर पर मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है और इसमें लगभग 9 फीसदी की कमजोरी दर्ज की जा चुकी है।


निफ्टी में देखने को मिल सकता है बाउंसबैक, 2-3 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव

बोर्ड ने दी मंजूरी

कॉस्मो फिल्म्स ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “सूचित किया जाता है कि 9 मई, 2022 को हुई कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में प्रति इक्विटी शेयर दो बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए अभी पोस्टल बैलेट से शेयरहोल्डर्स की और अन्य जरूरी मंजूरियां लेनी बाकी हैं।”

बोनस शेयर कंपनी द्वारा अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को जारी होने वाले फुल्ली पेड एडिशनल शेयर हैं।

VOLTAS पर कमाई के लिए ब्रोकरेज हाउसेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

कंपनी का नाम बदलने की सिफारिश

बोर्ड ने कंपनी के नाम को “Cosmo Films Limited" से बदलकर “Cosmo First Limited" करने की सिफारिश भी की गई है, जिस पर शेयहलोडर्स की मंजूरी लेनी होगी। Cosmo Films भारत में एक बीओपीपी फिल्म विनिर्माता, आपूर्तिकर्ता और प्रोड्यूसर है। 1981 में स्थापित Cosmo Films पैकेजिंग, लैमिनेशन और लेबलिंग एप्लीकेशंस के लिए स्पेशियल्टी फिल्म्स में अग्रणी कंपनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।