DB Realty Ltd : डीबी रियल्टी लि. के शेयर में गुरुवार को बीएसई पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है और यह 122 रुपये पर बना हुआ है। कंपनी द्वारा फंडरेजिंग की योजनाओं के ऐलान के बाद उसके शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है।
DB Realty Ltd : डीबी रियल्टी लि. के शेयर में गुरुवार को बीएसई पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है और यह 122 रुपये पर बना हुआ है। कंपनी द्वारा फंडरेजिंग की योजनाओं के ऐलान के बाद उसके शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है।
DB Realty की बोर्ड बैठक के बाद एक दिन पहले यानी बुधवार को बताया कि बोर्ड बैठक में 5 करोड़ कंवर्टिबल वारंट (convertible warrants) जारी करके फंड जुटाने की मंजूरी मिल गई है। DB Realty के बोर्ड ने पिछले हफ्ते भी एक बैठक की थी। उस बैठक में 7,70,00,000 वारंट जारी करने की मंजूरी दी गई थी। कंपनी एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये यह जानकारी दी थी।
नॉन-प्रमोटर इनवेस्टर्स को वारंट जारी करेगी कंपनी
कंपनी नॉन-प्रमोटर इनवेस्टर्स को प्रिफरेंशियल आधार पर वारंट जारी करेगी। इन निवेशकों में राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) भी शामिल हैं। इन्हें 1,00,00,000 वारंट झुनझुनवाला की कंपनी RARE Investments के जरिए जारी किया जाएगा। दूसरे नॉन-प्रमोटर इनवेस्टर्स में लोटस फैमिली ट्रस्ट, KIFS डीलर्स सहित कई दूसरे निवेशक भी शामिल हैं।
हर वारंट 1 इक्विटी शेयर में कंवर्टिबल है और अलॉटमेंट डेट से 18 महीनों के भीतर कभी भी एक या कई किस्तों में कंवर्जन किया जा सकता है।
DB Realty के शेयरों में पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस से तेजी का रुझान बना हुआ है। साथ ही प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स को वारंट जारी करके 563 करोड़ रुपये की योजना के ऐलान से रियल्टी फर्म में अपर सर्किट लगा हुआ है।
एक साल में 563 फीसदी चढ़ा शेयर
मल्टीबैगर स्टॉक (multibagger stock) पिछले एक महीने में 95 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि पिछले छह महीनों में इसमें 434 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है। फरवरी, 2021 में यह लगभग 18 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर था, जो अभी तक 563 फीसदी चढ़ चुका है। 2022 में अभी तक इसमें 148 फीसदी की मजबूती आ चुकी है।
बीएसई के ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला की दिसंबर, 2021 तक डीबी रियल्टी में 2.06 फीसदी हिस्सेदारी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।