Get App

Multibagger रियल्टी स्टॉक में दूसरे दिन भी लगा अपर सर्किट, झुनझुनवाला के निवेश से बढ़ी मजबूती

मल्टीबैगर स्टॉक DB Realty पिछले एक महीने में 95 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि पिछले छह महीनों में इसमें 434 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 3:01 PM
Multibagger रियल्टी स्टॉक में दूसरे दिन भी लगा अपर सर्किट, झुनझुनवाला के निवेश से बढ़ी मजबूती
प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स को वारंट जारी करके 563 करोड़ रुपये की योजना के ऐलान से डीबी रियल्टी के शेयर में अपर सर्किट लगा हुआ है

DB Realty Ltd : डीबी रियल्टी लि. के शेयर में गुरुवार को बीएसई पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है और यह 122 रुपये पर बना हुआ है। कंपनी द्वारा फंडरेजिंग की योजनाओं के ऐलान के बाद उसके शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है।

DB Realty की बोर्ड बैठक के बाद एक दिन पहले यानी बुधवार को बताया कि बोर्ड बैठक में 5 करोड़ कंवर्टिबल वारंट (convertible warrants) जारी करके फंड जुटाने की मंजूरी मिल गई है। DB Realty के बोर्ड ने पिछले हफ्ते भी एक बैठक की थी। उस बैठक में 7,70,00,000 वारंट जारी करने की मंजूरी दी गई थी। कंपनी एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये यह जानकारी दी थी।

ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों पर चार्ज बढ़ाए, अब 1200 रुपये तक पेनाल्टी

नॉन-प्रमोटर इनवेस्टर्स को वारंट जारी करेगी कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें