Multibagger stock: इस शेयर ने 1 लाख रुपये को बना दिए 6 करोड़, क्या है आपके पास?

Multibagger stock: लगभग 125 साल पुराने Godrej Group की कंपनी Godrej Consumer Products का पर्सनलकेयर और होमकेयर प्रोडक्ट्स का एक मजबूत पोर्टफोलियो है। कंपनी अभी तक दो बार बोनस शेयर भी जारी कर चुकी है

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 11:51 AM
लगभग 93,000 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली Godrej Consumer Products एक लॉर्जकैप कंपनी है, जो एफएमसीजी इंडस्ट्री से जुड़ी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Godrej Consumer Products Share: गोदरेज ग्रुप के शेयर लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को दमदार रिटर्न देते रहे हैं। गोदरेज कंज्यूमपर प्रोडक्ट्स भी ऐसा ही एक शेयर है, जो लगभग 21 साल में 4 रुपये से 1,072 रुपये तक का सफर तय कर चुका है। अगर किसी इनवेस्टर ने 21 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज पैसा बढ़कर 6 करोड़ रुपये हो गया होता।

    दो बार दिए बोनस शेयर

    लगभग 93,000 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली Godrej Consumer Products एक लॉर्जकैप कंपनी है, जो एफएमसीजी इंडस्ट्री से जुड़ी है। लगभग 125 साल पुराने Godrej Group की कंपनी का पर्सनलकेयर और होमकेयर प्रोडक्ट्स का एक मजबूत पोर्टफोलियो है। कंपनी अभी तक दो बार बोनस शेयर भी जारी कर चुकी है।


    4 रुपये से 900 रुपये तक का किया सफर

    एनएसई पर शुक्रवार, 30 सितंबर को शेयर मामूली तेजी के साथ 907.80 रुपये पर बंद हुआ। गॉदरेज कंज्यूमर का शेयर 22 जून, 2001 को 4.10 रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार मौजूदा प्राइस पर शेयर लगभग 22,000 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

    Multibagger Stock : इस शेयर ने 2 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 6.26 लाख, ऐसे 14 साल के हाई पर पहुंचा

    ऐसे बढ़ी निवेशकों की रकम

    अगर किसी इनवेस्टर ने उस समय शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 24,390 शेयर मिलते। इसके बाद, कंपनी ने 22 जून, 2017 को 1:1 के रेश्यो में शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने का ऐलान किया। उस समय शेयरों की संख्या बढ़कर 48,780 हो जाती। लगभग एक साल बाद यानी 12 सितंबर, 2018 को कंपनी ने फिर से 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए। इस प्रकार दोनों बोनस इश्यू को शामिल कर लें तो शेयरों की संख्या बढ़कर 73,170 हो जाती। इसके साथ, शेयरहोल्डर्स के लिए रिटर्न का आंकड़ा खासा आकर्षक हो गया।

    इस प्रकार 22 जून, 2001 को शेयर में 1 लाख रुपये निवेश करने वालों की रकम आज बढ़कर लगभग 6.64 करोड़ रुपये हो जाती।

    कितना है 52 हफ्ते का हाई

    शेयर ने 14 अक्टूबर, 2021 को 1,072.20 रुपये का 52 हफ्ते का हाई छूआ था और 8 मार्च, 2022 को 660.05 रुपये का 52 हफ्ते का लो छूआ था। इस प्रकार शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से 15.33 फीसदी नीचे और लो से 37.53 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

    जून, 2022 में समाप्त तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर शेयरहोल्डिंग 63.22 फीसदी, एफआईआई होल्डिंग 24.03 फीसदी, डीआईआई होल्डिंग 6.05 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 6.70 फीसदी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।