Multibagger Stock : इस शेयर ने 2 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 6.26 लाख, ऐसे 14 साल के हाई पर पहुंचा

Aurionpro एक अडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी है, जो बैंकिंग, मोबिलिटी, पेमेंट्स और सरकारी सेक्टर्स की जरूरतों को पूरा करती है

अपडेटेड Oct 02, 2022 पर 4:26 PM
ऑरियोनप्रो सॉल्युशंस का शेयर शुक्रवार, 30 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 6 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 477.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो शेयर का 14 साल का हाई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Aurionpro Shares : ऑरियोनप्रो सॉल्युशंस का शेयर शुक्रवार, 30 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 6 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 477.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो शेयर का 14 साल का हाई है। इससे पहले शेयर ने 4 जनवरी, 2008 में अपना 547 रुपये का हाई छूआ था। हालांकि, बाद में प्रॉफिट बुकिंग के दबाव के चलते शेयर 1.67 फीसदी कमजोर होकर 441.20 रुपये पर बंद हुआ।

    तीन महीने में दिया 93 फीसदी रिटर्न

    हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर 35 फीसदी, तीन महीने में 93 फीसदी, छह महीने 39 फीसदी, एक साल में 101 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। लंबी अवधि में देखें तो शेयर 2 साल में 526 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। इसका मतलब है कि अगर किसी इनवेस्टर ने 1 अक्टूबर, 2020 को शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसका पैसा बढ़कर 6.26 लाख रुपये हो गया होता।


    भारतीय शेयर बाजार में 10% रैली और चीन को 23% का झटका, जानिए सितंबर तिमाही ने कैसे पलट दिया खेल

    क्या करती है कंपनी

    Aurionpro एक अडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी है, जो बैंकिंग, मोबिलिटी, पेमेंट्स और सरकारी सेक्टर्स की जरूरतों को पूरा करती है। लगातार इनोवेशन के दम पर Aurionpro ने स्मार्ट सिटी और स्मार्ट मोबिलिटी, डाटा सेंटर कंसल्टिंग आदि कई नए बिजनेस में भी कदम रखा है।

    बड़ा ऑर्डर मिलने से आई रैली

    कंपनी को हाल में देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक से ऑर्डर मिला है, जिसके बाद दो हफ्ते में शेयर लगभग 20 फीसदी मजबूत हो चुका है। Aurionpro ने 21 सितंबर को एक सरकारी बैंक से Murex services segment ऑर्डर मिलने की बात कही थी। यह ऑर्डर 18 महीने में पूरा करना है।

    Dolly khanna के इस शेयर ने निवेशकों को दिया 1,600% का रिटर्न, 34 रुपये से ₹586 पर पहुंची कीमत

    Aurionpro ने वित्त वर्ष 22 की अपनी एनुअल रिपोर्ट में कहा, डाटा सेंटर खासी संभावनाओं वाला बिजनेस है। कंपनी ने कुशल और अनुभवी रिसोर्सेज की एक मजबूत टीम तैयार की है, जो उसके बिजनेस को नई रफ्तार देगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।