Multibagger Stock : इस केमिकल स्टॉक ने 2021 में दिया 130% का दमदार रिटर्न, एक महीने में 35% मजबूत

Neogen Chemicals : मई, 2019 में शेयर 260 रुपये के स्तर पर था, जो फिलहाल लगभग 1,700 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 2:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
bse

विशेष केमिकल बनाने वाली कंपनी Neogen Chemicals ने एक महीने 35 फीसदी की मजबूती के साथ दमदार प्रदर्शन किया है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निओजेन केमिकल्स स्पेशियल्टी ऑर्गनिक ब्रोमीन बेस्ड केमिकल कम्पाउंड के साथ-साथ स्पेशियल्टी इनऑर्गनिक लिथियम बेस्ड केमिकल कम्पाउंड के उत्पादन से जुड़ी है।

2021 में अभी तक दिया 130 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न

वर्ष 2021 में अभी तक निओजेन केमिकल्स ने 130 फीसदी से ज्यादा मल्टीबैगर (Multibagger Stock) रिटर्न दिया है। साथ ही, स्पेशियल्टी केमिकल कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद 545 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। मई, 2019 में शेयर 260 रुपये के स्तर पर था, जो फिलहाल लगभग 1,700 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

LIC की एसेट क्वालिटी में सुधार, NPA भी हुआ कम


पूंजी जुटाने की योजना बना रही है कंपनी

कंपनी द्वारा रविवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, वह पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए इस हफ्ते 8 दिसंबर को कंपनी के बोर्ड की बैठक होगी।

निओजेन केमिकल्स ने कहा, “इक्विटी शेयर, पूर्ण/आंशिक कन्वर्टिबिल/ गैर कन्वर्टिबिल इंस्ट्रुमेंट्स सहित कोई भी इंस्ट्रुमेंट, पब्लिक इश्यू, क्यूआईपी, तरजीही इश्यू या प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से एक या ज्यादा किस्तों में डिबेंचर वारंट जारी करके पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार, मूल्यांकन और मंजूरी देने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 8 दिसंबर, 2021 को होनी है।”

Shriram Properties IPO : 8 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, यहां जानिए प्राइस बैंड से लेकर हर डिटेल

स्पेशियल्टी केमिकल क्षेत्र को लेकर बुलिश हैं ब्रोकरेज हाउस

सितंबर में समाप्त तिमाही में, कंपनी ने सालाना आधार पर 51.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ समेकित आधार पर 11 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 38 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 113 करोड़ रुपये का रेवेन्यु हासिल किया था।

स्पेशियल्टी केमिकल क्षेत्र को लेकर ब्रोकरेज पॉजिटिव आउटलुक के साथ काफी बुलिश हैं, क्योंकि वे अगले पांच साल के दौरान स्पेशियल्टी केमिकल में भारत की हिस्सेदारी दोगुनी होने की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले पांच साल में केमिकल सेक्टर की ग्रोथ शानदार रही है और इससे जुड़े शेयरों के कई गुना चढ़ने से निवेशकों ने इसमें अच्छी कमाई की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।