Get App

Multibagger Stock: 5 साल में 400% का रिटर्न देने वाला यह फार्मा स्टॉक प्रभुदास लीलाधर को भी है पसंद, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

प्रभुदास लीलाधर का कहना है कि लॉन्ग टर्म के नजरिए से यह स्टॉक काफी अच्छा नजर आ रहा है। लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक करीब 20 फीसदी का रिटर्न देते हुए 4140 रुपये का स्तर छूता नजर आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2022 पर 4:13 PM
Multibagger Stock: 5 साल में 400% का रिटर्न देने वाला यह फार्मा स्टॉक प्रभुदास लीलाधर को भी है पसंद, जानिए क्या है टारगेट प्राइस
Divi's Laboratories पिछले कुछ सालों के दौरान भारतीय इक्विटी मार्केट के मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल रहा है

प्रभुदास लीलाधर फार्मा सेक्टर के स्टॉक Divi's Laboratories को लेकर काफी बुलिश है। बता दें कि Divi's Laboratories पिछले कुछ सालों के दौरान भारतीय इक्विटी मार्केट के मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल रहा है।

हालांकि पिछले 1 साल से यह स्टॉक बिकवाली के दबाव में है लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो पिछले 5 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 400 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस अवधि में यह शेयर 700 रुपये से बढ़कर 3,460 रुपये पर आ गया है। वहीं पिछले 3 महीने में यह शेयर साइडवेज कारोबार करता दिखा है।

घरेलू ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधार इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश है। प्रभुदास लीलाधर का कहना है कि लॉन्ग टर्म के नजरिए से यह स्टॉक काफी अच्छा नजर आ रहा है। लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक करीब 20 फीसदी का रिटर्न देते हुए 4140 रुपये का स्तर छूता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें