Get App

Multibagger Stock : RK Damani के इस शेयर ने 3 महीने में दिया 100% रिटर्न, 15 साल के हाई पर पहुंचा

सरकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर और अडानी ग्रुप के अम्बुजा सीमेंट्स और एसीसी को खरीदने के बाद सीमेंट स्टॉक्स (Cement stocks) खासे सुर्खियों में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2022 पर 8:36 AM
Multibagger Stock : RK Damani के इस शेयर ने 3 महीने में दिया 100% रिटर्न, 15 साल के हाई पर पहुंचा
India Cements के शेयर ने 20 जून, 2022 को 145.55 का स्तर छूआ था, जो उसका 52 सप्ताह का लो है

Radhakishan Damani owned India Cements : दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की ओनरशिप वाली इंडिया सीमेंट्स में हाल के कुछ महीनों से तेजी का रुझान बना हुआ है। इसके साथ ही शेयर मंगलवार को अपने कई साल के हाई 298.45 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, बुधवार को शेयर में 3.49 फीसदी की कमजोरी आई और 274 रुपये पर बंद हुआ।

15 साल के हाई पर पहुंचा शेयर

बहरहाल, शेयर ने मंगलवार को 300 रुपये के पास पहुंचने के साथ लगभग 15 साल बाद इस स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले शेयर ने दिसंबर, 2007 में 300 का स्तर छूआ था और उसका लाइफटाइम हाई 333 रुपये है।

India Cements के शेयर पिछले तीन महीने में अपने 52 हफ्ते के लो से लगभग 100 फीसदी मजबूत हो चुके हैं। शेयर ने 20 जून, 2022 को 145.55 का स्तर छूआ था, जो उसका 52 सप्ताह का लो है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें