Multibagger stock : इस कंपनी ने 5 साल में दिया 600% से ज्यादा रिटर्न, अब जारी कर रही राइट इश्यू

Suven Life Sciences लगभग 1,028.58 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में सक्रिय एक स्मालकैप कंपनी है। कंपनी वैश्विक स्तर की फार्मा और बायोटेक कंपनियों को ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट सपोर्ट सर्विसेज (DDDSS) की पेशकश करती है

अपडेटेड Oct 13, 2022 पर 9:45 AM
राइट इश्यू में राइट्स एनटाइटिलमेंट हासिल करने के लिए हकदार इक्विटी शेयरहोल्डर्स तय करने के लिए 18 अक्टूबर, 2022 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Suven Life Sciences Share : सुवेन लाइफ साइंसेज का शेयर पिछले पांच साल के दौरान 600 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। हालांकि, शेयर अब फिर से सुर्खियों में है। कंपनी ने 1:2 के राइट इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है।

    Suven Life Sciences लगभग 1,028.58 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में सक्रिय एक स्मालकैप कंपनी है। कंपनी वैश्विक स्तर की फार्मा और बायोटेक कंपनियों को ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट सपोर्ट सर्विसेज (DDDSS) की पेशकश करती है।

    राइट इश्यू की जरूरी बातें


    कंपनी ने बुधवार, 12 अक्टूबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इलिजिबल इक्विटी शेयरहोल्डर्स के लिए राइट इश्यू के जरिये शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।” बोर्ड ने मीटिंग में राइट इश्यू के निम्नलिखित नियमों और शर्तों पर विचार किया है...

    Multibagger : इस केमिकल स्टॉक ने ढाई साल में 1 लाख रुपये के बनाए 4 लाख, क्या अभी भी है मौका?

    -इंस्ट्रुमेंट : 1 रुपये फेस वैल्यू वाला फुली पेड अप इक्विटी शेयर

    -इक्विटी शेयरों की कुल संख्या और राइट इश्यू का साइज : कुल 399.80 करोड़ रुपये के 7,26,91,239 फुली पेड अप इक्विटी शेयर।

    -इश्यू प्राइस : 55 रुपये प्रति फुली पेड अप इक्विटी शेयर (54 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के प्रीमियम के साथ)

    -आउटस्टैंडिंग इक्विटी शेयर : राइट इश्यू से पहले- 14,53,82,478 इक्विटी शेयर, राइट इश्यू के बाद -21,80,73,717 इक्विटी शेयर

    -राइट्स एनटाइटिलमेंट रेश्यो : 1:2 (रिकॉर्ड डेट पर हर 2 फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के लिए एक राइट इश्यू)

    -रिकॉर्ड डेट : राइट इश्यू में राइट्स एनटाइटिलमेंट हासिल करने के लिए हकदार इक्विटी शेयरहोल्डर्स तय करने के लिए निश्चित तारीख 18 अक्टूबर, 2022

    Multibagger: इस अनजान NBFC शेयर ने 5 साल में दिया 38,000% का रिटर्न, सिर्फ 26 हजार रुपये लगा कर लोग बने करोड़पति

    19 साल में दिया 7,800 फीसदी रिटर्न

    Suven Life Sciences का शेयर बुधवार को बीएसई पर 0.57 फीसदी बढ़कर 70.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 19 साल में शेयर 0.91 रुपये से यहां तक का सफर तय किया है और लगभग 7,800 फीसदी रिटर्न दिया है।

    बीते साल में शेयर ने 606 फीसदी रिटर्न दिया, लेकिन पिछले तीन साल में यह 73 फीसदी टूट चुका है। पिछले एक साल में शेयर 40 फीसदी टूटा है। वहीं, 2022 में शेयर में 21 फीसदी गिरावट आ चुकी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।