Multibagger Stock: इन शुगर स्टॉक्स ने 1 साल में दिया करीब 300% से ज्यादा का रिटर्न, अभी भी इनमें बाकी है दम, इनसे ना चूके नजर

Multibagger Sugar Stock: शुगर स्टॉक पिछले 1 साल से शुगर की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी और भारत सरकार की 19 फीसदी एथेनॉल ब्लेडिंग पॉलिसी के दम पर जोरदार रिटर्न दे रहे है।

अपडेटेड Feb 11, 2022 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
यहां हम आपको ऐसे 5 शुगर स्टॉक की सूची दे रहे है जिन्होंने पिछले 1 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Multibagger Sugar Stock: करीब डेढ़ महीने की छोटी अवधि में साल 2022 ने कई मल्टीबैगर और मल्टीबैगर पेनी स्टॉक दिए है अगर हम मल्टीबैगर स्टॉक की इस सूची पर नजर डालें तो इसमें से अधिकांश स्मॉलकैप स्टॉक है और इसमें से अधिकांश 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक की सूची में भी शामिल थी। शुगर स्टॉक इसके सबसे जबदस्त उदाहरण है। शुगर स्टॉक पिछले 1 साल से शुगर की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी और भारत सरकार की 19 फीसदी एथेनॉल ब्लेडिंग पॉलिसी के दम पर जोरदार रिटर्न दे रहे है।

यहां हम आपको ऐसे 5 शुगर स्टॉक की सूची दे रहे है जिन्होंने पिछले 1 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

1] Sir Shadi Lal Enterprises: यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 1 साल में अपने शेयर धारकों को 4 फीसदी के आसपास का रिटर्न देते हुए 41.10 रुपये से बढ़कर 205 रुपये पर आ गया है। पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने 60 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 1 महीने में इसने 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्मॉलकैप शुगर स्टॉक का मार्केट कैप 107 करोड़ रुपये है। इसका 52 वीक हाई 232.70 रुपये है जबकि 52 वीक लो 32.75 रुपये है।

Hero MotoCorp के शेयर Q3 नतीजों के बाद फिसले, Jefferies ने दी Hold की सलाह


2] Shree Renuka Sugars: यह स्टॉक भी 2021 का मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। इसके 2022 में भारतीय बाजार के मल्टीबैगर पेनी स्टॉक बनने की पूरी संभावना है। पिछले 1 साल में यह शेयर ₹9.65 रुपये से बढञकर 38 रुपये पर आ गया है। 1 साल में इसने करीब 295 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 42 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 1 महीने में यह स्टॉक 18 फीसदी भागा है। इस शुगर स्टॉक का मार्केट कैप 8130 करोड़ रुपये है। इसका 52 वीक हाई 47.75 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 9.10 रुपये है।

3] Triveni Engineering: इस अवधि में यह मल्टीबैगर स्टॉक 71.70 रुपये से बढ़कर 278.05 रुपये पर आ गया है। प्रतिशत के आधार इसने इस अवधि में 290 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल से इस स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है। 6 महीने में इसने 60 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि पिछले 1 महीने में इसने 14 फीसदी का रिटर्न दियाहै। वहीं 2022 में अब तक यह मल्टीबैगर स्टॉक 24 फीसदी भागा है। इस शुगर स्टॉक का मार्केट कैप ₹6,720 करोड़ है। एनएसई पर इस स्टॉक का 52 वीक हाई 300.40 रुपये है।

LIC IPO: पॉलिसी होल्डर्स इन दो चीजों के बिना इश्यू में नहीं कर सकते हैं निवेश, जानिए पूरी डिटेल

4] Dwarikesh Sugar: पिछले 1 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 27.05 रुपये से बढ़कर 98.55 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 265 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने करीब 45 फीसदी के आसपास का रिटर्न दिया है जबकि पिछले 1 महीने में इसने 12 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक हाई 104 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 26.05 रुपये है।

5] Dalmia Bharat Sugar: पिछले 1 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 140.95 रुपये से बढ़कर 421 रुपये पर आ गया है। 1 साल में यह स्टॉक करीब 200 फीसदी भागा है। जबकि पिछले 6 महीनों में यह 2 फीसदी भागा है। हालांकि पिछले 1 महीने से यह स्टॉक साइडवेज कारोबार कर रहा है। इस शुगर शेयर का करेंट मार्केट कैप 3370 करोड़ रुपये है। एनएसई पर इसका 52 वीक हाई 516.55 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 139 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।