Multibagger Stock: टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में लगातार 5वें दिन लगा अपर सर्किट, जानिए क्या अभी भी हैं निवेश के मौके

मंगलवार यानी आज के कारोबार में भी Tejas Networks के शेयर में 491 रुपये पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लगता नजर आया है।

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
Tejas Networks का शेयर 2021 का मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले 1 साल में इस शेर ने करीब 182 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Multibagger Stock: मंगलवार यानी आज के कारोबार में भी Tejas Networks के शेयर में 491 रुपये पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लगता नजर आया है। इस मल्टीबैगर स्टॉक में लगातार 5वें दिन अपरसर्किट लगता दिखा है।

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने वायरलेस प्रोडक्ट सेवाओं के पोर्टफोलियो में विस्तार के लिए Saankhya Labs Pvt Ltd का अधिग्रहण करेगी। इस खबर के आने के बाद से ही Tejas Networks के शेयर लगातार हाई पर हाई लगाते नजर आ रहे है। पिछले हफ्ते Tejas Networks ने कहा था कि उसने बंगलूरु स्थित कंपनी Saankhya Labs Pvt Ltd में 283.9 करोड़ रुपये के निवेश से 64 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहित करने के लिए एक करार किया है।

इस सौदे के पूरा होने के बाद Saankhya Labs, तेजस नेटवर्क की मैज्योरिटी हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी बन जाएगी। Saankhya Labs की बाकी बची 35.60 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण मर्जर प्रक्रिया के द्वारा किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी अगले 120 दिनों में मर्जर स्कीम का दाखिला कर देगी।


य़ह भी पढ़े- मॉर्गन स्टेनली ने राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इन 2 टाटा ग्रुप के शेयरों पर है 'Overweight', आइए इनपर डालते हैं एक नजर

बता दें कि Saankhya Labs की स्थापना 2007 में हुई थी। इसने सेलुलर वायरलेस, ब्रॉडकास्ट रेडियो और सैटेलाइट कम्युनिकेशन और ग्राउंड टर्मिनल के लिए तमाम तरह के सिस्टम और सेमी कंडक्टर  प्रोडक्ट डेवलप किए है। भारत के अलावा दुनिया के कई दूसरे देशों में भी Saankhya Labs का अच्छा कस्टमर बेस है।

Tejas Networks का शेयर 2021 का मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले 1 साल में इस शेयर ने करीब 182 फीसदी का रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप का यह शेयर 2022 में अब तक 15 फीसदी भागा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।