Adani Power Share Price: अडानी पावर के शेयर पिछले एक हफ्ते में NSE पर 107 रुपए से चढ़कर 125.60 रुपए के लेवल पर पहुंच गए हैं। यानी इस दौरान Adani Power के शेयरों में 17% की तेजी आई है। अडानी ग्रुप का यह मल्टीबैगर शेयर 16 फरवरी को 124.40 रुपए पर बंद हुआ था। Adani Power के शेयरों में बुल फेज चार्ट पैटर्न नजर आ रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्च 2022 तक Adani Power के शेयर 175 रुपए तक जा सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Adani Power की सब्सिडियरी और गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने अपने विवाद सुलझाने का फैसला कर लिया है। इससे कंपनी को बड़ी राहत मिली है।
एक्सचेंज को दी गई हालिया जानकारी में Adani ग्रुप की कंपनी ने बताया है कि विवाद सुलझने की उम्मीद से शेयरों में नए सिरे से खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि Adani Power के शेयरों ने बुधवार 16 फरवरी को 124.40 रुपए के लेवल पर ब्रेकआउट दे दिया है और आगे इसमें तेजी नजर आ रही है।
Adani Power के शेयरों में तेजी की वजह बताते हुए GCL Securities के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा, "अडानी पावर (मुंद्रा), अडानी पावर की सब्सि़डियरी कंपनी है। यह कंपनी और गुजरात ऊर्जा विकास निगम पावर परचेज एग्रीमेंट से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही कैंसल बिड को रिवाइव करने की भी तैयारी है। यह कंपनी के लिए बहुत बड़ा फंडामेंटल्स बदलाव है। इसकी वजह से ही एकबार फिर शेयर में खरीदारी शुरू हो गई है।"
Adani Power के शेयरों में आगे और तेजी आ सकती है। IIFL Securities के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा, "124.40 रुपए के लेवल पर ब्रेकआउट देने के बाद Adani Power के शेयर अब बुल फेज में एंट्री कर चुके हैं। इसका अगला रेजिस्टेंस लेवल 135.50 रुपए है। इस लेवल को पार करने के बाद यह मल्टीबैगर स्टॉक्स नियर टर्म में 160 रुपए तक जा सकता है।"
अडानी ग्रुप के इस शेयर ने बुधवार को 124.40 रुपए का लेवल तोड़ा तो पिछले तीन महीनों का हाइएस्ट लेवल है। चार्ट पर यह पॉजिटिव नजर आ रहा है। शॉर्ट टर्म में यह शेयर 140 रुपए तक जा सकता है लेकिन 110 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाना ना भूलें।