ONGC के स्टॉक में तेजी को ICICI Value Discovery Fund ने भुनाया, बुक किया प्रॉफिट

ONGC : ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में 15 फीसदी की मजबूती के चलते बीते एक महीने के दौरान ओएनजीसी (ONGC) के स्टॉक में 21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 11:24 AM
ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में मजबूती ONGC को खासा फायदा मिला है

Oil & Natural Gas Corporation ONGC :  ओएनजीसी (ONGC) के शेयरों में जनवरी में आई 11 महीने की सबसे बड़ी रैली को देखते हुए ICICI Value Discovery Fund ने उसमें अपनी हिस्सेदारी में कमी की है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में 15 फीसदी की मजबूती के चलते बीते एक महीने के दौरान ओएनजीसी (ONGC) के स्टॉक में 21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

दरअसल पूर्वी यूरोप में जिओपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने और ग्लोबल डिमांड में उछाल के चलते क्रूड ऑयल सात साल के हाई पर पहुंच गया है।

क्रूड 1 डॉलर महंगा होने पर 2% बढ़ती है ONGC की वैल्यू


ऑयल एंड पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) की कम अतिरिक्त क्षमता के चलते अपर्याप्त आपूर्ति के बीच कोविड-19 महामारी के घटते खतरे के बीच तेल में पिछले कुछ महीनों से तेजी दिख रही है।

Multibagger Stocks: डॉली खन्ना के इस शेयर में लगातार दूसरे दिन लगा लोअर सर्किट, क्या और गिरावट पर निवेश करना चाहिए?

एनालिस्ट्स के मुताबिक, क्रूड ऑयल की कीमतों में 1 डॉलर की मजबूती के साथ सामान्य रूप से ओएनजीसी की वैल्यू दो फीसदी बढ़ जाती है। दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान, क्रूड ऑयल से कमाई बढ़ने से कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 220 फीसदी शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ICICI Value ने बेचे ओएनजीसी के 1200 करोड़ के शेयर

प्राइम डाटाबेस द्वारा संकलित डाटा से पता चलता है कि ICICI Value Discovery Fund ने जनवरी में कंपनी के लगभग 7.48 करोड़ शेयर बेचकर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि निकाली। वैल्यू के लिहाज से ICICI Prudential Mutual Fund ने ओएनजीसी (ONGC) सबसे ज्यादा बिकवाली की है।

UBS ने अपग्रेड की रेटिंग, Bharti Airtel के शेयरों ने लगाई दौड़

दिसंबर तिमाही के अंत तक, म्यूचुअल फंड्स के पास ओएनजीसी की 6.19 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसमें से ICICI Prudential Value Discovery Fund के पास अकेले 2.86 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसके विपरीत दूसरी म्यूचुअल फंड स्कीम्स (mutual fund schemes) ने ओएनजीसी (ONGC) में 150 करोड़ रुपये के स्टॉक खरीदे हैं।

ब्रोकरेज का ओएनजीसी का भरोसा बरकरार

क्रूड ऑयल में मजबूती के बीच ज्यादातर ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर पर भरोसा जाहिर किया है। एडेलवीज सिक्योरिटीज ने दिसंबर तिमाही के बाद स्टॉक के लिए अपनी “बाय” रेटिंग बरकरार रखी है। एडेलवीज ने इस सप्ताह एक नोट में कहा था, “प्रोडक्शन के मोर्चे में इसने निराशा किया है, लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी का इसे फायदा मिलेगा। हम ओपेक और जिओपॉलिटिकल टेंशन को लेकर चिंतित हैं और वित्त वर्ष 23 में इसकी कीमतें 13 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।”

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।