Multibagger Stocks : कोविड-19 की दूसरी लहर में हुई बिकवाली के बाद बाजार की मजबूत वापसी के चलते 2021 में बड़ी संख्या में शेयर मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हो गए। भारत के इन मल्टीबैगर स्टॉक्स में ईक्लर्क्स सर्विसेज (eClerx Services) के शेयर शामिल हैं। इस साल अभी तक ईक्लर्क्स का शेयर 150 फीसदी की मजबूती के साथ 886 रुपये से बढ़कर 2,350 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज अभी इस मल्टीबैगर स्टॉक में और मजबूती की संभावना देख रही है। उसकी हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईक्लर्क्स का शेयर 12 महीनों में 2,700 रुपये के स्तर पर जा सकता है, इस प्रकार यह शेयरहोल्डर्स को 20 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।
