शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में पहले दिन 1 एक्सपर्ट्स ने दिया पॉजिटिव रिटर्न, आज किन स्टॉक्स पर लगाया दांव
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 11:44 AM
पहले दिन की समाप्ति पर केवल बृजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 1.3% का पॉजिटिव रिटर्न दिया
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथ है IDBI Capital के बृजेश ऐल, 5Paisa.com के रूचित जैन और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी जुड़ गये हैं। इनके बीच शेयरों हफ्ते भर के लिए शेयरों पर कमाई के लिए मुकाबला होगा। बृजेश पहली बार इस खेल का हिस्सा बन रहे है।
KHILADI TOP CALLS DAY-1
पहले दिन की रुचित जैन की टॉप कॉल INTELLECT DESIGN रही जिसने 1.5% का रिटर्न दिया
पहले दिन की मेहुल कोठारी की टॉप कॉल CRISIL रही जिसने 6% का रिटर्न दिया
पहले दिन की बृजेश ऐल की टॉप कॉल GUJ GAS रही जिसने 2.6% का रिटर्न दिया
KHILADI DAY-1 RETURN
पहले दिन की समाप्ति पर रुचित के सुझाये स्टॉक्स ने 1.6% का निगेटिव रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.33% का निगेटिव रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर बृजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 1.3% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः SELL United Breweries
रुचित ने कहा कि इसमें 1621 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1510 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1645 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः SELL TCS
मेहुल ने इस स्टॉक में 3295 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3360 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3140 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः SELL Infosys
बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 1536 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1500 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1560 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः SELL Info Edge
रुचित ने कहा कि इसमें 4168 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 3980 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 4220 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY India Cements
बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 208 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 225 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 201 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।