सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और Learn Markets Online.com के मनीष शर्मा के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
तीसरे दिन की समाप्ति पर मनीष शर्मा के सुझाये स्टॉक्स ने 2.64% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 9.13% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Learn Markets Online.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः SELL Laurus Labs
मनीष ने कहा कि इस स्टॉक में 594 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 550 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 610 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY GNFC
प्रशांत ने इस स्टॉक में 835 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 810 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 925 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Deepak Nitrite
रूपक ने कहा कि इसमें 2270 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2450 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2234 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Learn Markets Online.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः SELL Bharti Airtel
मनीष ने कहा कि इस स्टॉक में 741 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 670 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 760 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।