Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma reappointment : एडवाइजरी फर्म इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (IiAS) ने विजय शेखर शर्मा की एक बार फिर से पांच साल के लिए सीईओ के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उसने इस पद के लिए प्रस्तावित वेतन यानी रिम्युनरेशन का भी विरोध किया है, जो सेंसेक्स 30 (Sensex 30) में शामिल कंपनियों के किसी भी अधिकारी से ज्यादा है। IiAS ने शेयरहोल्डर्स को कंपनी के इस कदम के खिलाफ वोट करने की सलाह दी है।
