Paytm के शेयरों में 60% तेजी का चांस, जेपी मॉर्गन ने टारगेट बढ़ाकर 1000 रुपए किया, जानिए वजह

Paytm Share Price: जेपी मॉर्गन ने Paytm के लिए 1000 रुपए का टारगेट तय किया है वह मौजूदा लेवल से 57% ज्यादा है

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 9:56 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने पेटीएम का कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन बढ़कर 60% तक जा सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Paytm Share Price: पेटीएम के शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशकों को लंबे समय से इसमें तेजी आने का इंतजार है। अब ऐसा लगता है कि उनका इंतजार खत्म हो सकता है और जल्दी ही Paytm के शेयरों में तेजी आ सकती है। कम से कम विदेशी ब्रोकरेज फर्म JPMorgan का यही मानना है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी ताजा रिपोर्ट में Paytm की पेरेंट कंपनी (One 97 Communications) के लिए ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है। इसके साथ ही Paytm (One 97 Communications) के शेयरों का टारगेट प्राइस 1000 रुपए तय कर दिया है।

    हफ्ते के आखिरी दिन 30 सितंबर को दोपहर 2.17 पर Paytm के शेयर 1.87% ऊपर 644.40 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले एक महीने में Paytm के शेयर 12.06% गिर चुके हैं। ऐसे में JPMorgan की ओवरवेट रेटिंग बनाए रखने से निवेशकों में फिर से उत्साह आया है।

    JPMorgan ने Paytm के लिए जो टारगेट तय किया है वह मौजूदा लेवल से 57% ज्यादा है। JPMorgan ने 29 सितंबर को जारी अपने नोट में कहा है, "Paytm अपना बिजनेस मॉडल बदल रही है. पहले जहां वह किसी भी कीतम पर ग्रोथ हासिल करना चाहती थी अब उसका फोकस मुनाफे में आने पर है।"


    ब्रोकरेज फर्म ने ये भी कहा है कि सितंबर तिमाही से कंपनी के खर्चों में कमी आएगी जिससे मुनाफे में सुधार होगा और उसका असर शेयरों पर साफ नजर आ सकता है।

    ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने कहा, "वहीं दूसरी तरफ इंसेंटिव इनकम, को-ब्रांड क्रेडिट कार्ड जारी और संभावित UPI P2M (पर्सन-टू-मर्चेंट सब्सिटी) की वजह से कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन में इजाफा हो सकता है।"

    ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, पेटीएम का कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन बढ़कर 60% तक जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने कहा कि फंडिंग कम होने और रेगुलेटरी होल्ड के कारण पेमेंट्स और डिजिटल लेंडिंग्स सेक्टर में प्रतियोगिता कम रह सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, हमारी राय में इससे Paytm को फायदा हो सकता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।