Get App

Paytm के शेयर ने हिट किया ऑल टाईम लो, जानिए क्या यह हैं खरीदारी का सही समय

आज के कारोबारी सत्र में पेटीएम के शेयर बीएसई पर 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर 990 रुपये के ऑल टाईम लो पर पहुंच गए.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 2:42 PM
Paytm के शेयर ने हिट किया ऑल टाईम लो, जानिए क्या यह हैं खरीदारी का सही समय
बाजार में इस शेयर की लिस्टिंग भी कमजोरी के साथ हुई थी और लिस्टिंग के बाद से यह शेयर लगातार दबाव में चल रहा है।

आज के कारोबारी सत्र में पेटीएम के शेयर बीएसई पर 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर 990 रुपये के ऑल टाईम लो पर पहुंच गए। इस डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी के शेयर इस समय अपने आईपीओ इश्यू प्राइस से करीब 53 फीसदी नीचे नजर आ रहा है। बता दें कि इसकी इश्यू प्राइस 2150 रुपये थी।

बाजार में इस शेयर की लिस्टिंग भी कमजोरी के साथ हुई थी और लिस्टिंग के बाद से यह शेयर लगातार दबाव में चल रहा है।

Piper Serica के अभय अग्रवाल का कहना है कि "उम्मीद है कि पेटीएम के शेयरों पर आगे भी दबाव बना रहेगा क्योंकि कंज्यूमर टेक स्टॉक पर पूरी दुनिया में दबाव देखने को मिल रहा है। यह कंपनियां अभी तक मुनाफे में नहीं है। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी होती है तो सबसे पहले और सबसे ज्यादा मार इसी सेगमेंट पर पड़ने की संभावना है। हमें इस बात की उम्मीद नहीं है कि जल्द ही इस स्टॉक का बॉटम बनता नजर आएगा। इन सब कारणों से हमें नहीं लगता कि यह इस शेयर में खरीदारी का सही समय है। यहां तक की लॉन्ग टर्म निवेशकों को भी हमारी बॉटम फिशिंग की सलाह नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें