Power Grid Dividend : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के बोर्ड ने कंपनी की कुल पेडअप कैपिटल का 2.25 रुपये प्रति शेयर या 22.50 फीसदी फाइनल डिविडेंड की सिफारिश कीहै। इसके लिए कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी। इससे पहले कंपनी ने जनवरी, 2022 में 7 रुपये (कुल पेड अप कैपिटल का 70 फीसदी) और मार्च, 2022 में 5.50 रुपये (55 फीसदी) के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। सोमवार को दोपहर 1 बजे पावरग्रिड का शेयर 1.50 फीसदी कमजोर होकर 226 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 22 में शेयर मूल्य की तुलना में लगभग 6.5 फीसदी डिविडेंड दिया है।
पावर ग्रिड फाइनेंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एजीएम में घोषणा की तारीख से 30 दिन के भीतर फाइनल डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।
इस फाइनल डिविडेंड के प्रस्ताव के बाद पावर ग्रिड से जुड़ी 5 अहम बातें इस प्रकार हैं :
1. पावर ग्रिड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2.25 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड यील्ड की सिफारिश की है। इसके लिए कंपनी को अपनी एजीएम में शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी।
2. यह फाइनल डिविडेंड जनवरी, 2022 में घोषित 7 रुपये और मार्च, 2022 में घोषित 5.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड के अलावा है।
3. इस प्रकार पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने वित्त वर्ष के दौरान 14.75 रुपयेका डिविडेंड दिया है।
4. इस प्रकार, Power Grid Corporation of India के मौजूदा शेयर मूल्य 226 रुपये पर सालाना डिविडेंड यील्ड 6.50 फीसदी होती है।
5. एजीएम में घोषणा के बाद फाइनल डिविडेंड का भुगतान 30 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।