Get App

आयकर विभाग के छापों के बावजूद 5% तक चढ़ा यह शेयर, कंपनी ने दिया यह बयान

पावर मेक ने कहा कि इस तलाशी का उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि, कंपनी ने उसके परिसरों पर आईटी विभाग की छापेमारी की वजह का खुलासा नहीं किया है। विभाग ने 13 से 17 जुलाई, 2022 के बीच कंपनी के पंजीकृत कार्यालय या अन्य कार्यालयों पर छापेमारी की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2022 पर 6:20 PM
आयकर विभाग के छापों के बावजूद 5% तक चढ़ा यह शेयर, कंपनी ने दिया यह बयान
पावर मेक ने कहा कि इस तलाशी का उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि, कंपनी ने उसके परिसरों पर आईटी विभाग की छापेमारी की वजह का खुलासा नहीं किया है

Power Mech Projects : आयकर विभाग ने लिस्टेड कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स (Power Mech Projects) के कई परिसरों में छापेमारी की। इस छापेमारी का सोमवार को कंपनी के शेयरों पर कोई असर नहीं दिखा और इसमें मजबूती दर्ज की गई।

पावर मेक ने कहा कि इस तलाशी का उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि, कंपनी ने उसके परिसरों पर आईटी विभाग की छापेमारी की वजह का खुलासा नहीं किया है। विभाग ने 13 से 17 जुलाई, 2022 के बीच कंपनी के पंजीकृत कार्यालय या अन्य कार्यालयों पर छापेमारी की थी।

कंपनी ने तलाशी में किया पूरा सहयोग

एक रेगुलेटरी फाइलिंग में पावर मेक ने कहा, आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम, 1961 के सेक्शन के मिले अधिकारों के तहत हमारे पंजीकृत कार्यालय और अन्य परिसरों पर 13 जुलाई से 17 जुलाई, 2022 के बीच तलाशी ली थी। कंपनी ने कहा, उसकी तरफ से जानकारियां और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में आयकर विभाग को पूरा सहयोग दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें