बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव, जानिये इस हफ्ते कौन सी रेंज देख रहे हैं राइटर्स और आशीष बहेती के कमाईवाले ट्रेड्स

आशीष बहेती ने कहा निफ्टी की आज की गिरावट टेंपरेरी है और इसमें फिर से रिकवरी नजर आ सकती है

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 1:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बाजार की शुरुआत तो अच्छी रही है। निफ्टी 17350 के करीब पहुंच गया था। लेकिन पिछले एक घंटे के दौरान ऊपरी स्तरों पर दबाव दिख रहा है। यही हाल बैंक निफ्टी का भी है। ये आज निफ्टी के मुकाबले आउट परफॉर्म कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि इस हफ्ते के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV CAPITALS के आशीष बहेती हैं। आशीष अपनी दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे FRESH LONG

PERSISTENT, INDIAN HOTEL, NAVIN FLURINE और GSPL


वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखी SHORTS COVERING

CADILA, METROPOLIS, GLENMARK और DEEPAK NITRITE

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे FRESH SHORTS

DR LAL PATH, ZEEL, PFIZER और ADANI PORT

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 17300 और 17200 के लेवल पर देखने को मिली

शेयर मार्केट के खेल में सिर्फ 1 खिलाड़ी ने पहले दिन दिया पॉजिटिव रिटर्न, आज कहां लगा रहे हैं दांव

NIFTY CALL (02 DEC ) (CONTRACT)

17000 CE OI 35319 OI CHANGE 11438

17200 CE OI 83633 OI CHANGE 10929

17300 CE OI 99400 OI CHANGE -22533

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 16800 और 16900 के लेवल पर देखने को मिली

NIFTY PUT (02 DEC) (CONTRACT)

17000 PE OI 84405 OI CHANGE 9274

16900 PE OI 41345 OI CHANGE -4417

16800 PE OI 57788 OI CHANGE -2564

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 37000 और 36500 के लेवल पर देखने को मिली

NIFTY BANK CALL (02 DEC) (CONTRACT)

36000 CE OI 38231 OI CHANGE 3824

36500 CE OI 75194 OI CHANGE 26449

37000 CE OI 86285 OI CHANGE 18944

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 35500 और 35800 के लेवल पर देखने को मिली

NIFTY BANK PUT (02 DEC) (CONTRACT)

36000 PE OI 59653 OI CHANGE 15856

35800 PE OI 22755 OI CHANGE 6826

35500 PE OI 47795 OI CHANGE 7472

NAV INVESTMENT के Ashish Bahety ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि सुबह निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली थी लेकिन डाओ में गिरावट आने का असर यहां पर भी दिखाई दिया और निफ्टी में तेजी गिरावट देखने को मिली। लेकिन हमारा मानना है कि निफ्टी की ये गिरावट अस्थायी है और आज सेकंड हाफ में इसमें फिर से रिकवरी आती हुई नजर आ सकती है। इसलिए हमारी राय होगी कि निफ्टी में निचले स्तर पर खरीदारी करें।

Multibagger stock: ₹8.86 से भाव हुआ ₹886, 1 लाख रुपये का निवेश 20 साल में हुआ 1 करोड़

बैंक निफ्टी पर खरीदारी करने की राय देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें 17055 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 16970 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगायें। निफ्टी में 17250 के स्तर फिर से दिखाई दे सकते हैं।

आशीष ने कहा कि निफ्टी बैंक में भी 500 अंकों का उछाल नजर आ सकता है। इसलिए इसमें 36060 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 36500 के स्तर आते हुए नजर आयेंगे लेकिन इसमें 35700 के लेवल पर एक स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

NAV INVESTMENT के Ashish Bahety के आज के ट्रेडिंग आइडियाज

IPCA LABORATORIES DEC FUT: खरीदें-2095 रुपये, स्टॉपलॉस- 2040 रुपये, लक्ष्य-2160 रुपये

BIOCON DEC FUT: खरीदें-370.25 रुपये, स्टॉपलॉस- 363 रुपये, लक्ष्य-379 रुपये

ESCORTS DEC FUT: खरीदें- 1868 रुपये, स्टॉपलॉस- 1840 रुपये, लक्ष्य-1920 रुपये

NESTLE DEC FUT: खरीदें-19100 रुपये, स्टॉपलॉस- 18950 रुपये, लक्ष्य-20500 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः AMBUJA CEMENT

आशीष बहेती ने आज सस्ता ऑप्शन बताने के लिए सीमेंट सेक्टर चुना। उन्होंने कहा बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद ये सेक्टर मजबूती दिखा रहा है। इसलिए अंबूजा सीमेंट के स्टॉक पर ध्यान देना चाहिए। इसमें दिसंबर सीरीज की 380 के स्ट्राइक वाली कॉल 10 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1 से 2 सेशन में 17 रुपये के लक्ष्य दिखाई दे सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।