Q3 में इस स्टॉक में राकेश झुनझुनवाला ने की मुनाफावसूली जबकि डॉली खन्ना ने की खरीदारी, क्या अब भी इस स्टॉक में हैं निवेश के मौके

राकेश झुनझुनवाला की इस शेयर में 1.31 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jan 22, 2022 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
डॉली खन्ना ने इसी स्टॉक में 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदा है।

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने अपने एक पोर्टफोलियो स्टॉक प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes) में मुनाफावसूली की है। बीएसई द्वारा अक्टूबर से दिसंबर 2021 तिमाही के लिए प्रकाश पाइप्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को साझा करने के बाद यह खबर सार्वजनिक हुई। राकेश झुनझुनवाला का नाम उन व्यक्तिगत शेयरधारकों की सूची से गायब है, जिनके पास कंपनी के 1 प्रतिशत या उससे अधिक शेयर हैं। हालांकि इस सूची में नया नाम जुड़ा है और ये नया नाम चेन्नई की निवेशक डॉली खन्ना का है। Q3FY22 के दौरान डॉली खन्ना (Dolly Khanna) ने कंपनी में 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है जबकि राकेश झुनझुनवाला ने कंपनी में अपनी 1.31 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।

Prakash Pipes में Rakesh Jhunjhunwala की शेयरहोल्डिंग

हाल ही में समाप्त दिसंबर 2021 तिमाही के लिए प्रकाश पाइप्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला का नाम व्यक्तिगत शेयरधारकों की सूची से गायब है, जिनके पास प्रकाश पाइप्स के 1 प्रतिशत या अधिक शेयर हैं। लेकिन सितंबर 2021 तिमाही में राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी में 3,12,500 प्रकाश पाइप्स के शेयर या 1.31 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसका मतलब है बिग बुल ने Q3 FY2021-22 के दौरान कंपनी में प्रॉफिट बुक किया है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि 'वॉरेन बफेट ऑफ इंडिया' ने चालू वित्त वर्ष की हाल ही में समाप्त तिमाही में 100 प्रतिशत मुनाफा कमाया या इस तिमाही में कंपनी में आंशिक मुनाफा बुक किया। एक्सचेंज फाइलिंग नियमों के अनुसार कंपनियां उन व्यक्तिगत शेयरधारकों का पता लगाने के लिए बाध्य नहीं हैं, जिनके हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से कम है।


ICICI Bank Q3 Preview | मुनाफे और ब्याज आय में हो सकता है इजाफा, एसेट क्वालिटी के स्थिर रहने का अनुमान

Prakash Pipes में Dolly Khanna की शेयरहोल्डिंग

एक तरफ राकेश झुनझुनवाला का नाम Q3FY22 के लिए प्रकाश पाइप्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से गायब है जबकि दूसरी तरफ डॉली खन्ना का नाम व्यक्तिगत शेयरधारकों की सूची में शामिल है। खन्ना के पास 3,24,000 प्रकाश पाइप्स के शेयर हैं, जो कंपनी की कुल जारी चुकता पूंजी (total issued paid-up capital) का 1.35 प्रतिशत है। चूंकि सितंबर 2021 तिमाही के लिए कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में इस सूची से डॉली खन्ना का नाम नहीं था जिसका मतलब ये है कि दिग्गज निवेशक ने इन शेयरों में अक्टूबर से दिसंबर 2021 तिमाही के दौरान खरीदारी की है।

इसलिए, Q3 FY2021-22 में प्रकाश पाइप्स ने राकेश झुनझुनवाला के रूप में एक दिग्गज निवेशक को खो दिया लेकिन डॉली खन्ना के रूप में कंपनी को दूसरा दिग्गज निवेशक मिला।

लेकिन यह उन लोगों के लिए भ्रमित करने वाला हो सकता है जो दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो को स्कैन करते हैं क्योंकि इस स्टॉक में एक दिग्गज निवेशक ने मुनाफा बुक किया है जबकि दूसरे ने खरीदारी की है।

Mutual funds SIP: किस तरह कम जोखिम पर ज्यादा से ज्यादा कमा सकते हैं रिटर्न, जानें कमाई का फॉर्मूला

ऐसे में निवेशकों की उलझन को सुलझाते हुए च्वाइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया (Sumeet Bagadia, Executive Director at Choice Broking) ने कहा, " ये स्टॉक चार्ट पैटर्न पर बुलिश नजर आता है। निवेशक इस स्टॉक को मौजूदा भाव पर 180 रुपये से 190 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इस स्टॉक पर 150 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।"

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।