राकेश झुनझुनवाला ने घटाई जुबिलेंट इंग्रेविया में अपनी हिस्सेदारी, 0.81% घटाया स्टेक

HDFC Securities ने अपनी सितंबर रिपोर्ट में स्टॉक पर पॉजिटिव नजरिया दिया था

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राकेश झुनझुनवाला के पास अब फर्म में 50 लाख शेयर या 3.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने जुबिलेंट इंग्रेविया (Jubilant Ingravia) में 13 लाख शेयर बेचे दिये जिससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 0.81 प्रतिशत कम हो गई है। ये जानकारी बीएसई पर दिसंबर तिमाही के शेयरधारिता पैटर्न फाइलिंग के आधार पर जुटाई गई है। झुनझुनवाला ने आज शेयर के भाव के हिसाब से 79.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जुबिलेंट इंग्रेविया 3.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 616 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस बिक्री के साथ राकेश झुनझुनवाला के पास अब फर्म में 50 लाख शेयर या 3.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह लगातार दूसरी तिमाही थी जब झुनझुनवाला ने फर्म में अपनी हिस्सेदारी कम की। सितंबर 2021 की तिमाही में उन्होंने 12.1 लाख शेयर बेचे थे

दिसंबर 2020 में, जुबिलेंट लाइफसाइंस (ubilant Lifescience) को फार्मा और एलएसआई (Life Science Ingredients) कारोबार के लिए दो अलग-अलग संस्थाओं बनाने के लिए अपनी डीमर्जर योजना के लिए एनसीएलटी की मंजूरी मिली थी। LSI कारोबार में स्पेशालिटी इंटरमीडियेट्स, पोषण संबंधी उत्पाद और लाइस साइंसेस केमिकल शामिल हैं। यह कंपनी जुबिलेंट इंग्रेविया नाम से शेयर बाजार में लिस्ट हुई।


निफ्टी कमजोर लेकिन बैंक निफ्टी कर रहा आउटपरफॉर्म, चंदन तापडिया से जानें बाजार पर राय और ट्रेडिंग आइडिया

जुबिलेंट इंग्रेविया की मुख्य रूप से तीन सेगमेंट स्पेशालिटी केमिकल्स (रेवन्यू का 33 प्रतिशत), पोषण और स्वास्थ्य समाधान (18 प्रतिशत) और लाइफ साइंस केमिकल्स (49 प्रतिशत) में मजबूत बैकवर्ड इंटीग्रेशन और बाजार में अग्रणी स्थिति के साथ कारोबार करती है।

HDFC Securities ने अपनी सितंबर रिपोर्ट में कहा "हम मजबूत मांग, अच्छी बाजार हिस्सेदारी, मध्यम अवधि में मजबूत कैपेक्स प्रोग्राम और नये उत्पादों शामिल करने, अच्छे बी / एस और दुनिया भर में कंपनियों द्वारा अपनाई गई चीन + 1 नीति के कारण कंपनी पर पॉजिटिव हैं। जुबिलेंट को स्पेशालिटी केमिकल बिजनेस में मजबूत वृद्धि और अपने पशु आहार में विविधता लाने और फार्मा और कॉस्मेटिक-ग्रेड विटामिन की ओर बढ़ने से लाभ होगा। यदि अगले दो वर्षों में स्पेशल प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ती है तो स्टॉक पुनर्मूल्यांकन किया जा सकता है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।