निफ्टी कमजोर लेकिन बैंक निफ्टी कर रहा आउटपरफॉर्म, चंदन तापडिया से जानें बाजार पर राय और ट्रेडिंग आइडिया

वायदा बाजार में आज CHOLA, GODREJ CP, AXIS और ABFRL में फ्रेश लॉन्ग बनते दिखे

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापडिया ने कहा निफ्टी लाइफटाइम हाई को छूने के लिए तैयार हो रहा है

बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। लेकिन पिछले आधे घंटे में निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिख रही है। निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। आज के हमारे एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया हैं। चंदन ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले स्टॉक्स

CHOLA, GODREJ CP, AXIS और ABFRL


वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

IBUL HSG, HAL, CHAMBAL और ADANI ENT

वायदा बाजार में आज के FRESH SHORT रोल्स वाले स्टॉक्स

APOLLO HOSPITAL, ABUJA, EICHER और ACC

वायदा बाजार में आज के LONG UNWINDING रोल्स वाले स्टॉक्स

INDIA CEME, JK CEMENT, VODAFONE और CONCOR

BREAKING: वित्तमंत्री आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Devas मल्टीमीडिया मामले पर कर सकती हैं चर्चा- CNBC-AWAAZ SOURCE

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18500 के लेवल पर नजर आये

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के लेवल पर नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38200 और 38500 के लेवल पर नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 38000, 37900 और 37500 के लेवल पर नजर आये

मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया की बाजार पर राय

मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया की बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में पॉजिटिव रुझान बना है कल निफ्टी ने 18300 के ऊपर का स्तर भी छुआ था और आज भी ये एक बार 18350 के करीब जाता हुआ दिखाई दिया था लेकिन फिर इसमें थोड़ी सुस्ती देखने को मिली है लेकिन फिर भी बाजार में बियरिश माहौल नहीं है। हमारा मानना है कि निफ्टी 18100 या 18050 के सपोर्ट के साथ एक बार फिर से लाइफटाइम हाई के स्तर को छून के लिए तैयार हो रहा है। निफ्टी में 18050 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 18600 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, पहले दिन सिर्फ 1 खिलाड़ी ने दिया पॉजिटिव रिटर्न, जानें आज कहां है इनकी नजर

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए चंदन ने कहा कि इसमें 3 दिनों की बिकवाली के बाद आज मजबूती नजर आ रही है इसलिए इसमें कोई भी गिरावट आये तो खरीदारी करनी चाहिए। बैंक निफ्टी में मोमेंटम को देखते हुए लगता है कि ये 38850 से 39000 के स्तर को हासिल कर सकता है।

मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया के आज के ट्रेडिंग आइडिया

KOTAK MAHINDRA BANK JAN FUT : खरीदें- 1958 रुपये, स्टॉपलॉस- 1910 रुपये, लक्ष्य- 2040 रुपये

DEVYANI INTL JAN FUT : खरीदें- 192 रुपये, स्टॉपलॉस- 182 रुपये, लक्ष्य- 205 रुपये

BALRAMPUR CHINI BANK JAN FUT : खरीदें- 452 रुपये, स्टॉपलॉस- 436 रुपये, लक्ष्य- 475 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शन : ABFRL

चंदन ने कहा कि आज के सस्ते ऑप्शन के रूप में एबीएफआरएल की जनवरी के सीरीज की 320 के स्ट्राइक वाली कॉल 9 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 14 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे हालांकि इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।