शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, पहले दिन सिर्फ 1 खिलाड़ी ने दिया पॉजिटिव रिटर्न, जानें आज कहां है इनकी नजर

पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं में रिटर्न के लिहाज से गौरव बिस्सा सबसे आगे हैं

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ पर शेयर बाजार के खेल में इस हफ्ते पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला होगा। इस हफ्ते LKP सिक्योरिटीज के गौरव बिस्सा, Trader & Investor कुलदीप सिंह रंधावा और Derivative Trading Research के कुणाल शाह के बीच मुकाबला होगा। इस खेल में तीन खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा और आपकी कमाई होगी क्योंकि इनके द्वारा सुझाये गये कॉल्स पर अपनी सूझ-बूझ से निवेश करके आप मुनाफा कमा सकते हैं।

TOP CALL DAY - 1

पहले दिन कुणाल शाह की टॉप कॉल SOBHA रही जिसनें 4.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया

पहले दिन गौरव बिस्सा की टॉप कॉल Jindal Stainless रही जिसनें 2.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया


पहले दिन कुलदीप सिंह की टॉप कॉल JK TYRE रही जिसनें 1.15 प्रतिशत का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-1 RETURN

पहले दिन गौरव बिस्सा के सुझाये स्टॉक्स ने 1.41% का निगेटिव रिटर्न दिया

पहले दिन कुलदीप सिंह के सुझाये स्टॉक्स ने 2.27% का निगेटिव रिटर्न दिया

पहले दिन कुणाल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 6.54% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए दमदार कॉल्स

LKP सिक्योरिटीज के गौरव बिस्सा का दमदार स्टॉकः BUY Adani Trans

गौरव ने कहा कि इसमें 1994 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2150 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1960 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा बढ़ा, ब्रोकरेज से जानें शेयर पर आगे की निवेश रणनीति

Trader & Investor कुलदीप सिंह रंधावा का दमदार स्टॉकः BUY Supreme Industries

कुलदीप ने इस स्टॉक में 2300 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2235 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2500 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Derivative Trading Research के कुणाल शाह का दमदार स्टॉकः BUY Jindal Stainless (Hissar)

कुणाल ने इस स्टॉक में 398.40 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 388 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 433 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Derivative Trading Research के कुणाल शाह का दमदार स्टॉकः BUY ABFRL

कुणाल ने इस स्टॉक में 318.20 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 312 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 335 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

टेक महिंद्रा खरीदेगी यूरोप की Com Tech कंपनी, जानें ब्रोकरेजेस की स्टॉक पर निवेश राय

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

पिछले 3 हफ्तों के विजेता खिलाड़ी

गौरव बिस्सा अपने हफ्ते के विजेता रहे जिसमें उन्होंने 28% का रिटर्न कमाया

कुलदीप सिंह अपने हफ्ते के विजेता रहे जिसमें उन्होंने 18% का रिटर्न कमाया

कुणाल शाह अपने हफ्ते के विजेता रहे जिसमें उन्होंने 27% का रिटर्न कमाया

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।