महिंद्रा ग्रुप की आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA) यूरोप की Com Tech कंपनी को 310 Mn यूरो में खरीदेगी। इसके अलावा ये कंपनी SWFT Technologies में भी 25% हिस्सा खरीदेगी। टेक महिंद्रा ने कॉम टेक कंपनी आईटी लिमिटेड ( Com Tech Co IT Ltd) को 31 करोड़ यूरो में खरीदने और SWFT टेक्नोलॉजीज और सुरेंस (Surance) में प्रत्येक में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है।
BROKERAGES ON TECH MAHINDRA
NOMURA की TECH MAHINDRA पर राय
NOMURA ने TECH MAHINDRA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2220 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि CTC अधिग्रहण से कंपनी का इंश्योरेंस पोर्टफोलियो मजबूत होगा। इसके अलावा कंपनी ने आकर्षक वैल्युएशन पर अधिग्रहण किया है जिसका आगे फायदा होता हुआ नजर आयेगा।
JEFFERIES की TECH MAHINDRA पर राय
JEFFERIES ने TECH MAHINDRA पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 2030 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि CTC अधिग्रहण से कंपनी की प्रोडक्ट इंजीनियरिंग क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही इस अधिग्रहण से रेवेन्यू में 9 करोड़ डॉलर का इजाफा संभव है। वहीं ये कंपनी इस सेक्टर में हमारी पसंदीदा पिक बनी रहेगी।