राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला ये शेयर प्री-कोविड हाई से 125% भागा, क्या हो आपकी निवेश रणनीति

राकेश झुनझुनवाला की सेल में होल्डिंग पर नजर डालें तो जुलाई-सितंबर 2021 की अवधि में SAIL में राकेश झुनवाला की होल्डिंग 7.25 करोड़ शेयर या 1.76 फीसदी थी।

अपडेटेड Dec 10, 2021 पर 10:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रवि सिंह की सलाह है कि इस शेयर में शॉर्ट और मीडियम टर्म निवेशकों को वर्तमान लेवल पर भी एंट्री की सलाह है। इसके लिए 95 रुपए के आसपास का स्टॉप लॉस लगाएं। इस शेयर में 140 -150 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio:स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी SAIL ऐसे कुछ नए स्टॉक्स में है जिनमें बिगबुल राकेश झुनझुनवाला ने अप्रैल-जून 2021 तिमाही में खरीदारी की है। इसके बाद जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में भी इन्होंने SAIL में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। हालांकि इस अवधि में ये शेयर साइडवेज ही रहा है।

गौरतलब है कि इस स्टॉक में एनएसई पर जनवरी 2020 में 51 रूपए के प्री-कोविड क्लोजिंग हाई देखने को मिला था। वर्तमान में ये शेयर 111.15 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। इस अवधि में ये शेयर 125 फीसदी भागा है। इसके तेजी के बावजूद मार्केट एक्सपर्ट्स अभी भी इस शेयर पर बुलिश हैं। बाजार जानकारों की इस शेयर में 150 रुपए तक के मीडियम टर्म लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

Choice Broking के सुमीत बगाड़िया का कहना है कि चार्ट पैटर्न पर सेल का शेयर प्राइस अच्छा नजर आ रहा है। क्योंकि इस काउंटर में अब करेक्शन और कंसोलीडेशन का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। अब ये स्टॉक तेजी के लिए तैयार दिख रहा है। इस स्टॉक में 120 से 125 रुपए के शॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इसके लिए 103 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं।


Star Health: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 6% नीचे हुई

ShareIndia के रवि सिंह का कहना है कि SAIL अभी एनएसई पर 112 रुपए पर दिख रहा है। इस स्टॉक ने जनवरी 2020 के अपने प्री-कोविड हाई से अब तक अपने निवेशकों को मल्टी बैगर रिटर्न दिया है। इसके डेली चार्ट फार्मेशन पर नजर डालें तो जब भी ये शेयर कंसोलीडेशन मोड में आता है उसके बाद के ब्रेक आउट में ये जोरदार तेजी दिखाता है। पिछले हफ्ते इस स्टॉक में कुछ ऐसे ही संकेत देखने को मिले हैं। इस स्टॉक में तेजी के संकेत साफ दिख रहे हैं।

रवि सिंह की सलाह है कि इस शेयर में शॉर्ट और मीडियम टर्म निवेशकों को वर्तमान लेवल पर भी एंट्री की सलाह है। इसके लिए 95 रुपए के आसपास का स्टॉप लॉस लगाएं। इस शेयर में 140 -150 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। रवि सिंह का ये भी कहना है कि 100 रुपए के स्तर के आसपास तक मिलने वाले किसी करेक्शन में इसमें 95 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ और खरीदारी करें 1 साल की अवधि में इस शेयर में 34 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

राकेश झुनझुनवाला की सेल में होल्डिंग पर नजर डालें तो जुलाई-सितंबर 2021 की अवधि में SAIL में राकेश झुनवाला की होल्डिंग 7.25 करोड़ शेयर या 1.76 फीसदी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।