Star Health: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 6% नीचे हुई

Star Health के शेयर BSE पर 848 रुपए पर लिस्ट हुए हैं जबकि इश्यू प्राइस 900 रुपए था, वहीं NSE पर कंपनी के शेयर 845 रुपए पर लिस्ट हुए हैं

अपडेटेड Dec 10, 2021 पर 10:47 AM
Star Health के शेयर BSE पर 848 रुपए पर लिस्ट हुए हैं जबकि इश्यू प्राइस 900 रुपए था

Star Health IPO: जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली इंश्योरेंस कंपनी Star Health and Allied Insurance Company की लिस्टिंग आज बाजार में कमजोर रही है। 10 दिसंबर को कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 6% नीचे खुले। वैसे बाजार के जानकारों को इस बात की उम्मीद पहले से थी कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रह सकती है। माना जा रहा था कि Star Health के इश्यू का वैल्यूएशन काफी महंगा था।

ग्रे मार्केट की बात करें तो Star Health के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 9 दिसंबर को 840 रुपए पर ट्रेड कर रहा था जो 900 रुपए के इश्यू प्राइस से 60 रुपये या 6.7% कम था।और इसके शेयरों की लिस्टिंग भी इसी स्तर पर हुई।

किस लेवल पर हुई लिस्टिंग?


Star Health के शेयर BSE पर 848 रुपए पर लिस्ट हुए हैं जबकि इश्यू प्राइस 900 रुपए था। वहीं NSE पर कंपनी के शेयर 845 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का इश्यू 30 नवंबर को खुला और 2 दिसंबर को बंद हुआ था। राकेश झुनझुनवाला का निवेश होने के कारण कई एक्सपर्ट्स ने इसमें निवेश करने की सलाह दी थी।

PVR और DIXON पर जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की क्या है निवेश राय

कमजोर सब्सक्रिप्शन का असर 

Star Health का इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब ना होने और ज्यादा वैल्यूएशन ने निवेशकों का मूड बिगाड़ दिया था। इसका असर शेयरों की लिस्टिंग पर देखने को मिला।

Star Health का IPO आखिरी दिन तक सिर्फ 79% ही सब्सक्राइब हो सका था। इश्यू पूरा सब्सक्राइब नहीं होने के चलते कंपनी को अपना ऑफर साइज घटाना पड़ा। इससे कंपनी का कुल ऑफर साइज 7,249 करोड़ रुपये से घटकर 6,400.44 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 2,000 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 4400.44 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।