Rakesh Jhunjhunwala portfolio के इस Tata group स्टॉक में आया ब्रेकआउट, क्या आपको खरीदना चाहिए?

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि शॉर्ट टर्म में Indian Hotels में 350 रुपये का टारगेट दिख सकता है

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 2:33 PM
राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला की Indian Hotels में 2.16 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: Covid के बाद चल रही अनलॉक थीम की वजह से इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शेयर का भाव ने क्लोजिंग बेसिस पर 201 रुपये के स्तर पर ब्रेकआउट दिया है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक इस राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो स्टॉक में 280 रुपये पर मामूली बाधा नजर आ रही है। लेकिन इसको पार करने के बाद ये शॉर्टटर्म में 350 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल ही में रूस-यूक्रेन संकट के कारण शेयरों में गिरावट के बाद हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि होटल स्टॉक पहले से ही डिस्काउंटेड प्राइसेस पर उपलब्ध हैं। इसलिए कोविड के बाद होटल स्टॉक में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को ये क्लाविटी ब्रांड टाटा स्टॉक आकर्षित कर सकता है।

Bharti Airtel ने Avaada CleanTN Project में 9% stake खरीदा, शेयर 2% भागा


Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की Indian Hotels पर राय

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर ने कहा, "राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल टाटा ग्रुप के इस शेयर पर अनलॉक थीम प्रमुख ट्रिगर बनने जा रहा है। होटल प्रबंधन ने अपने वर्किंग कैपिटल के प्रबंधन पर कड़ी मेहनत की है और इनसेप्ट क्लाउड किचन योजना बना रही है।

इतना ही नहीं इस स्टॉक के पीछे टाटा का बड़ा नाम है। जिससे विश्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बाद इसमें तेजी की उम्मीद है। इस क्वालिटी स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में मध्यम से लंबी अवधि के लिए शामिल कर सकते हैं।"

IIFL Securities को Indian Hotels पर तेजी की उम्मीद

IIFL Securities के अनुज गुप्ता ने कहा, "भारतीय होटल शेयरों ने कल क्लोजिंग बेसिस पर 201 रुपये पर ताजा ब्रेकआउट दिया है। इसके शार्ट टर्म में 280 रुपये के स्तर तक जाने की उम्मीद है। 280 का स्तर स्टॉक के लिए मामूली बाधा है। ये इस स्तर को तोड़ता है तो यह शॉर्ट टर्म में 350 रुपये के स्तर तक जा सकता है।"

टैक्स बचाने वाले इन म्युचुअल फंड्स ने 3 सालों में दिये 17-30% तक के बेहतरीन रिटर्न, क्या इसमें से कोई है आपके पास

Indian Hotels में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी

Indian Hotels के Q3FY22 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला टाटा समूह की इस हॉस्पिटैलिटी कंपनी में हिस्सेदारी है। राकेश झुनझुनवाला के पास इंडियन होटल्स के 1,42,87,765 शेयर या 1.08 प्रतिशत हिस्सेदारी ह।

जबकि रेखा झुनझुनवाला के पास इस कंपनी में 1,42,79,200 शेयर या 1.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसलिए, टाटा समूह की इस प्रमुख कंपनी में झुनझुनवाला दम्पत्ति की कुल मिलाकर 2.16 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।