पिछले महीने आई खरीदारी के दम पर सेंसेक्स- निफ्टी ने 2022 की पहली छमाही में आई कमजोरी के लगभग आधे से ज्यादा की भरपाई कर ली है। बाजार में तेजी आने के साथ ही मार्केट एनालिस्ट भी अपने आगे के अनुमान में बदलाव कर रहे हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी फुल टाइम ब्रोकर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने निफ्टी के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 17500 कर दिया है जो 27 जुलाई के क्लोजिंग प्राइस से 5 फीसदी तेजी दिखाता है।
