Get App

Reliance ने FY22 में दी 2.32 लाख जॉब, Jio ने तैयार किया 5G कवरेज का ब्लूप्रिंट: मुकेश अंबानी

चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने शेयरहोल्डर्स को भेजे एक संदेश में कहा, रिलायंस को उम्मीद है कि उसका ग्रीन पावर सेगमेंट कंपनी के लिए ग्रोथ इंजन के रूप में सामने आएगा, जो अगले 5-7 साल में दूसरे बिजनेस को पीछे छोड़ने की स्थिति में पहुंच जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 5:34 PM
Reliance ने FY22 में दी 2.32 लाख जॉब, Jio ने तैयार किया 5G कवरेज का ब्लूप्रिंट: मुकेश अंबानी
चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने शेयरहोल्डर्स को भेजे एक संदेश में कई अहम बातें कही हैं

Reliance Industries : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2021-22 में 2.32 लाख लोगों को जॉब दी, जिससे उसकी कुल वर्कफोर्स बढ़कर 3.43 लाख तक पहुंच गई। कंपनी की एकीकृत सालाना रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

रिलायंस की टेलिकॉम आर्म जियो ने शीर्ष 1,000 शहरों के लिए अपनी 5जी कवरेज (5G coverage) स्ट्रैटजी को पूरा कर लिया है, जिससे 100 फीसदी स्वदेशी टेक्नोलॉजी शामिल है। जियो भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा प्लेटफॉर्म है।

चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने शेयरहोल्डर्स को भेजे एक संदेश में कहा, रिलायंस को उम्मीद है कि उसका ग्रीन पावर सेगमेंट कंपनी के लिए ग्रोथ इंजन के रूप में सामने आएगा, जो अगले 5-7 साल में दूसरे बिजनेस को पीछे छोड़ने की स्थिति में पहुंच जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें