RELIANCE RETAIL Q1 Result: आय बढ़कर हुई 58,569 करोड़ रुपये, मार्जिन में भी हुआ इजाफा

जून तिमाही में रिलायंस रिटेल के EBITDA और मार्जिन दोनों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 8:55 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस रिटेल की जून तिमाही में आय पिछली तिमाही के 58,019 करोड़ रुपये से बढ़कर 58,569 करोड़ रुपये रही

RELIANCE RETAIL Q1 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE INDUSTRIES) की रिटेल बिजनेस सेगमेंट की कंपनी रिलायंस रिटेल  (RELIANCE RETAIL ) ने वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही यानी कि जून तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किये हैं। इसके मुताबिक तिमाही आधार पर जून तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 58,569 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 58,019 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 114.2% बढ़कर 2,061 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 51.9% बढ़कर 58,554 करोड़ रुपये रही। इसके साथ सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 97.8% बढ़कर 3,837 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही आधार पर रिलायंस रिटेल का EBITDA बढ़कर 3,849 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 3,712 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 6.4% से बढ़कर 6.6% रही।


RELIANCE Q1 Results: कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 46.3% बढ़कर 17,955 करोड़ रुपए रहा

मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (MUKESH AMBANI) ने इस मौके पर कहा कि जियोपोलिटिकल संकट से एनर्जी मार्केट प्रभावित हुआ है। इस सेक्टर में तमाम चुनौतियों के बावजूद भी हमने O2C बिजनेस ने सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया है। इस सेक्टर में कंपनी Competitive Pricing बरकरार रखने में कामयाब रही है। इसके अलावा मजबूत सप्लाई चेन इंफ्रा से भी मदद मिली। इतना ही नहीं हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है।

RELIANCE INDUSTRIES Q1 Results के प्रमुख अंश

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE INDUSTRIES) का 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंसोलिडेटेट मुनाफा 17,955 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 16,203 करोड़ रुपये रहा था।

30 जून 2022 को समाप्त हुई पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 2.19 लाख करोड़ रुपये रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 2.07 लाख करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का मुनाफा 46.3 प्रतिशत बढ़ा है। इसी तरह कंपनी की आय में सालाना आधार पर 54.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Reliance Jio Q1 Results: मुनाफा सालाना आधार पर 24% बढ़कर 4,335 करोड़ रुपए रहा, आय 21.6% बढ़ी

Reliance Jio Q1 Results के प्रमुख अंश

रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म की सब्सिडियरी Reliance Jio Infocomm का 30 जून 2022 को समाप्त वित्त 2022-23 के पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 4,335 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 4,173 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में यह 3,501 करोड़ रुपये पर रहा था।

प्रतिशत आधार पर आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार 3.9 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। वहीं सालाना आधार पर इसमें 23.8 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 21,873 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 20,901 करोड़ रुपये रही थी। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 17,994 करोड़ रुपये पर रही थी। कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 4.7 प्रतिशत और सालाना आधार पर 21.6 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।