Get App

रिलायंस के ऑयल एंड गैस बिजनेस से 2022 में चमकेगा मुनाफा, रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से कंपनी को होगा फायदा

BofA Securities का कहना है कि 2022 -23 में कंपनी के टेलीकॉम कारोबार के सब्सक्राइबर बेस में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नही है। हाल में टैरिफ में हुई बढ़ोतरी का असर आगे चलकर कंपनी के ARUP पर देखने को मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 4:09 PM
रिलायंस के ऑयल एंड गैस बिजनेस से 2022 में चमकेगा मुनाफा, रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से कंपनी को होगा फायदा
Jefferies का भी कहना है कि महंगाई के बढ़ते दबाव के कारण रिटेल बिजनेस की रिकवरी धीमी पड़ती नजर आ सकती है.

Reliance Industries outlook: जानकारों का अनुमान है कि मार्च तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग और नेट प्रॉफिट में तिमाही दर तिमाही आधार पर सिंगल डिजीट ग्रोथ देखने को मिल सकती है लेकिन एनालिस्ट का यह भी मानना है कि आगे चलकर कंपनी के अर्निंग अपग्रेड में एनर्जी कारोबार अहम भूमिका निभाएगा। जानकारों का यह भी मानना है कि हो सकता है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पिछले 6 हफ्तों में ग्लोबल एनर्जी मार्केट में आए बदलाव का कंपनी को पूरा फायदा ना मिले लेकिन आने वाली तिमाहियों में कंपनी के ऑयल और केमिकल बिजनेस पर इसका असर देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद अमेरिका और तमाम पश्चिमी देशों ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसके चलते पिछले 6 हफ्तों के दौरान ग्लोबल एनर्जी मार्केट में तेजी के साथ भारी बदलाव हुए हैं। पूरी दुनिया में सप्लाई सं जुड़ी दिक्कतों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। कच्चे तेल की मांग मजबूत रही है लेकिन इसकी सप्लाई घटी है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद की बदली स्थितियों में पूरी दुनिया में डीजल फ्यूल और जेट फ्यूल के मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारों का मानना है कि यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए फायदेमंद रहेगा। क्योंकि इसकी रिफाइनरियां इन दो फ्यूल पर काफी काम करती हैं।

दिसंबर तिमाही में मॉर्गन स्टेनली ने कहा था कि RIL कि रिफाइनिंग मार्जिन 9.5 डॉलर प्रति बैरल है इसके मार्च तिमाही में 10.5 डॉलर प्रति बैरल पर आने की संभावना है। मॉर्गन स्टेनली ने 6 अप्रैल को जारी अपने एक नोट में कहा है कि हमारा अभी भी मानना है कि एनर्जी मार्केट में आगे मजबूती बनी रहेगी और कंपनी के EPS में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें