Get App

Rocket Share : इस शेयर ने 10 सालों में दिखाई 6000% की तेजी, निवेशकों को 1 लाख रुपये के बदले मिले 63 लाख

पिछले 5 सालों में इसके शेयर का भाव लगभग 415 रुपये से 1632 रुपये के स्तर तक बढ़ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2022 पर 3:40 PM
Rocket Share : इस शेयर ने 10 सालों में दिखाई 6000% की तेजी, निवेशकों को 1 लाख रुपये के बदले मिले 63 लाख
पिछले 10 सालों में मल्टीबैगर स्टॉक 25.75 रुपये से बढ़कर 1632.60 रुपये हो गया और इस दौरान इसमें 6,000 प्रतिशत की तेजी आई है

एस्ट्रल (Astral) का शेयर पूरे साल बेस बिल्डिंग मोड में रहा है। हालांकि इस साल यानी कि 2022 की शुरुआत से ये स्टॉक मंदड़ियों का पसंदीदा 'सेल ऑन राइज़' स्टॉक बन गया है। लेकिन इस शेयर ने पिछले एक साल में भारी गिरावट के बावजूद अपने शेयरधारकों को लंबी अवधि के लिए शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 10 वर्षों में एनएसई पर एस्ट्रल शेयर का भाव 25.75 रुपये से बढ़कर 1632.60 रुपये हो गया है। इस अवधि में इसमें 6,000 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Multibagger stock एस्ट्रल के भाव का लेखा-जोखा

स्टॉक के भाव का लेखा-जोखा देखें तो पिछले एक महीने में एस्ट्रल शेयर का भाव 1712 रुपये से गिरकर 1632 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस अवधि में इसमें लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं इस साल अब तक एस्ट्रल शेयर का भाव 2332 रुपये से गिरकर 1632 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस अवधि में इसमें लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें