Get App

Ruchi Soya FPO से ज्यादातर विदेशी निवेश निकला, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक 30 मार्च 2022 तक 97.4 लाख शेयरों के 14,583 आवेदन वापस लिए गए है। इस FPO में QIB ने 78.6 लाख बिड वापस लिए है जबकि हाई नेटवर्थ वाले निवेशकों ने 13.1 लाख बिड वापस लिए है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 10:58 AM
Ruchi Soya FPO से ज्यादातर विदेशी निवेश निकला, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
इस बिड वापसी के साथ ही FPO का कुल सब्सक्रिप्शन 28 मार्च के 3.6 गुने से गिरकर 3.39 गुने पर आ गया है।

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक रूचि सोया के फॉलो ओन पब्लिक ऑफर से विदेशी निवेशकों ने अपनी अधिकांश बिड वापस ले ली है जबकि हाई नेटवर्थ वाले निवेशकों और रिटेल निवेशकों ने मामूली निकासी की है।

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक 30 मार्च 2022 तक 97.4 लाख शेयरों के 14,583 आवेदन वापस लिए गए है। इस FPO में QIB ने 78.6 लाख बिड वापस लिए है जबकि हाई नेटवर्थ वाले निवेशकों ने 13.1 लाख बिड वापस लिए है। वहीं रिटेल निवेशकों ने 5.7 लाख शेयरों के बिड वापस लिए है। इस बिड वापसी के साथ ही FPO का कुल सब्सक्रिप्शन 28 मार्च के 3.6 गुने से गिरकर 3.39 गुने पर आ गया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों के दौरान यह FPO इश्यू मुश्किल के दौर में था। सेबी ने रूचि सोया को निर्देश दिया था कि वह निवेशकों को कंपनी के फॉलो ओन ऑफर से अपने आवेदन वापस लेने की अनुमति दे। बता दें कि सेबी ने यह कदम उस खबर के बाद उठाया था जिसमें बताया था कि इस इश्यू से संबंधित एक अवाक्षित मैसेज निवेशकों के पास आ रहा जिसमें लिखा था कि "पतंजलि परिवार के सभी प्रिय सदस्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पतंजलि ग्रुप की कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का फॉलो-ऑन ऑफर (FPO) रिटेल निवेशकों के खुल गया है। 28 मार्च को यह इश्यू बंद हो जाएगा। यह इश्यू 615-650 रुपये प्रति शेयर के भाव पर उपलब्ध है, जो बाजार भाव से 30 फीसदी कम है। आप अपने DMAT अकाउंट से इस शेयर के लिए बैंक/ब्रोकर/ASBA/UPI के जरिए निवेश कर सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें