योगा गुरु रामदेव के मालिकाना हक वाली Ruchi Soya Ltd ने सूचित किया है कि उसका 4,300 करोड़ रुपये का फॉलो ऑन इश्यू 24 मार्च खुलकर 28 मार्च 2022 को बंद होगा। इसके लिए रुचि सोया को अगस्त 2021 में ही मंजूरी मिल गई थी।
योगा गुरु रामदेव के मालिकाना हक वाली Ruchi Soya Ltd ने सूचित किया है कि उसका 4,300 करोड़ रुपये का फॉलो ऑन इश्यू 24 मार्च खुलकर 28 मार्च 2022 को बंद होगा। इसके लिए रुचि सोया को अगस्त 2021 में ही मंजूरी मिल गई थी।
पतंजलि ने Ruchi Soya को इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड प्रक्रिया के तहत 2019 में 4,350 अधिग्रहित किया था। कंपनी ने सूचित किया है कि इस फॉलो ऑन इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी के कारोबार में विस्तार, कर्ज के भुगतान, वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने और दूसरे कामकाजों में होगा।
गौरतलब है कि Ruchi Soya,सोया आधारित प्रोडक्ट्स की एक लीडिंग कंपनी है। Nutrela इसका ही एक ब्रांड है। जिसे रूचि सोया ने 1980 में लॉन्च किया था। पतंजलि ग्रुप की तरफ से रूचि सोया के अधिग्रहण के चलते पूरे देश में पतंजलि के विस्तृत नेटवर्क का फायदा रूचि सोया को मिला है।
बता दें कि इस बीच एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव अपने हजारों अनुयायियों से आस्था टीवी के एक योग सेशन के दौरान रूचि सोया में निवेश करने की गुजारिश कर रहे हैं। जिसपर सेबी ने Ruchi Soya से स्पष्टीकरण मांगा है कि योगा गुरु रामदेव ने नियमों का उल्लंघन क्यों किया?
Ruchi Soya के शेयरों की लिस्टिंग 27 जनवरी 2020 को 16.10 रुपये के भाव पर हुई थी। उसके बाद यह 09 जून 2021 को 1,378 रुपये प्रति शेयर के 52 वीक हाई पर पहुंचता नजर आया। वर्तमान में यह शेयर बीएसई पर 803.70 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।