एक्सिस सिक्योरिटी ने पीएसयू बैंक स्टॉक स्टैंट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को इस महीने का अपना टॉप स्टॉक पिक चुना है। एक्सिस सिक्योरिटी का कहना है कि बैंक का PCR, कैपिटलाइजेशन और एसेट क्वालिटी सारी बहुत अच्छे स्थिति में नजर आ रहे है। भारतीय इकोनॉमी में हो रहे सुधार के मद्देनजर एसबीआई सबसे ज्यादा फायदा में रहने वाला बैंक साबित होगा।
लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक एक्सिस सिक्योरिटी ने इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए SBI के शेयर को अप्रैल 2022 का अपना टॉप पिक्स चुना है और इसके लिए 720 रुपये का टारगेट चुना है।
गौरतलब है कि एसेट डिपॉजिट शाखाओं की संख्या, ग्राहकों की संख्या , कर्मचारियों की संख्या और पूरे देश में पहुंच की नजरिए से भारत का सबसे बड़ा बैंक है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि 90 फीसदी से ज्यादा वेतन भोगी सरकारी कर्मचारियों के प्रोफाइल वाला एसबीआई का अनसिक्योरर्ड लेडिंग पोर्टफोलियो काफ मजबूत है।
कंपनी का रिटेल बुक भी काफी मजबूत है। इसमें आगे और मजबूती की संभावना है। इसके अलावा होम लोन, ऑटो लोन में एसबीआई की हिस्सेदारी 20 फीसदी से ज्यादा है। इनमें भी आगे मजबूती कायम रहने की संभावना है।
कोर बैंकिंग के अलावा एसबीआई की सब्सिडियरी कंपनियों के कारोबार में भी आगे मजबूती की उम्मीद है। क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस, एसेट मैनेजमेंट, पेंशन फंड इन्वेस्टमेंट बैंकिंग इंस्टियूटशनल और रिटेल ब्रोकिंग जैसे तमाम वित्तीय सेवाओं में बैंक की मजबूत उपस्थित है। इनमें से अधिकांश सेवाएं स्थिर और मजबूत रिटर्न दे रही है और बैंक के संपूर्ण प्रदर्शन में अपना योगदान दे रही है।