सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई
इन 20 स्टॉक्स में अपनी सूझ-बूझ से अपने पसंदीदा स्टॉक चुनकर निवेशक कमाई कर सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 8:37 AM
जानते हैं आज कौन से स्टॉक्स लेकर आये हैं दोनों टीम के कैप्टन
सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये जाते हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट कैप्टन बनते हैं जिनकी टीम को 10-10 स्टॉक्स या प्लेयर के रूप में बांटा गया है। टीमों के कैप्टन इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत देते हैं और इस संकेत के पीछे की वजह भी बताते हैं । जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
आशीष वर्मा की टीम
1) APOLLO HOSPITALS ENTERPRISES <GREEN>
Nifty-50 में शामिल होगा शेयर, तेजी की उम्मीद
2) KSB PUMPS <GREEN>
Q4 में आय बढ़कर 453 करोड़ रुपये, मुनाफा 39.4 करोड़ रुपये हुआ। कंपनी ने 12.5 रुपये/ शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया
3) LINDE INDIA <GREEN>
Q4 में आय बढ़कर 666 करोड़ रुपये, मुनाफा बढ़कर 67.8 करोड़ रुपये हुआ। कंपनी ने 13.5 रुपये/ शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया
4) UPL <GREEN>
शेयर बायबैक पर बोर्ड की बैठक आज होगी, शेयर में तेजी की उम्मीद
5) NHPC <GREEN>
NHPC ने HDFC Bank के साथ करार किया। Securitisation Facility के लिए 1020 करोड़ रुपये का करार किया। कंपनी Chamera-1 पावर स्टेशन का मोनेटाइजेशन करेगी।
6) BEL <GREEN>
रक्षा मंत्रालय से 1075 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। T-90 टैंक के मॉडिफिकेशन के लिए ऑर्डर मिला।