Get App

Citi India की डील से निफ्टी पर इस साल आउटपरफॉर्म करेंगे Axis Bank के शेयर, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Jefferies ने Axis Bank पर 1,040 के लक्ष्य मूल्य के साथ अपनी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 3:25 PM
Citi India की डील से निफ्टी पर इस साल आउटपरफॉर्म करेंगे Axis Bank के शेयर, मिलेगा तगड़ा रिटर्न
Macquarie Securities के Suresh Ganapathy ने Axis Bank द्वारा सिटी बैंक के रिटेल कारोबार को 1.6 अरब डॉलर में खरीदने को "अच्छी कीमत पर अच्छा सौदा" बताया है

मैक्वेरी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सुरेश गणपति (Macquarie Securities analyst Suresh Ganapathy) द्वारा एक्सिस बैंक द्वारा भारत में सिटी बैंक के रिटेल कारोबार को 1.6 अरब डॉलर में खरीदने को "अच्छी कीमत पर अच्छा सौदा" (“good deal, at a good price”) करार दिया गया है। सिटीबैंक (Citibank), ने पिछले साल 30 मार्च को अपने घरेलू उपभोक्ता बिजनेस को बेचने की अपनी मंशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि वह एक ड्रॉ-आउट बोली प्रक्रिया के बाद कारोबार को भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक को बेच देगा।

इस डील के रूप में एक्सिस बैंक को सिटी के आकर्षक क्रेडिट कार्ड ग्राहक और उसके लगभग 3,600 कर्मचारी मिलेंगे। हालांकि, सिटी देश में अपने संस्थागत ग्राहकों (institutional clients) को सेवा देना जारी रखेगी। एक्सिस बैंक ने कहा कि रेग्युलेटरी मंजूरी के आधार पर सौदे को पूरा होने में 9-12 महीने लग सकते हैं।

गणपति ने इस स्टॉक पर 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है और एक्सिस बैंक पर 790 रुपये का मूल्य लक्ष्य तय किया है, उन्होंने कहा कि यह सौदा निजी बैंक के निवेश पर रिटर्न के साथ-साथ मार्जिन के लिए अनुकूल होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें