Deepak Nitrite के शेयर 5 दिन में 13% टूटे, जानिए क्या है वजह

गुजरात सरकार ने कंपनी को क्लोजर नोटिस भेजी है। कंपनी के नंदेसरी प्लांट में हाल में हुए विस्फोट के बाद गुजरात सरकार ने यह कदम उठाया है

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 2:15 PM
Story continues below Advertisement
Deepak Nitrite के शेयरों में 5 दिनों के कारोबारी सत्रों में करीब 13% की गिरावट देखने को मिली।

Deepak Nitrite के शेयरों में 5 दिनों के कारोबारी सत्रों में करीब 13% की गिरावट देखने को मिली। इस तरह की खबरें है कि गुजरात सरकार ने कंपनी को क्लोजर नोटिस भेजी है। कंपनी के नंदेसरी प्लांट में हाल में हुए विस्फोट के बाद गुजरात सरकार ने यह कदम उठाया है । इस मुद्दे पर स्टॉक एक्सचेंज ने भी कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि पिछले हफ्ते 2 जून को नंदेसरी GIDC में स्थित कंपनी के एक प्लांट में आग लगने से विस्फोट हो गया था। जिसके बाद कंपनी ने यह कहा था कि इस आग से प्लांट को हुए नुकसान का आकंलन कर रही है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा था कि कंपनी के इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम स्थानिक प्रशासनिक टीम के साथ कंपनी के इस प्लांट में लगी आग पर काबू पाने में सफल रही थी। इस आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है और कुछ लोगों को हल्की-फुलकी चोट आई थी जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।


13 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड का भाव, जानिए क्या है वजह और बाकी कमोडिटी का हाल

बता दें कि कंपनी की Q4 में नेट सेल मार्च 2021 में 525.70 करोड़ रुपये से 42.71% बढ़कर 750.24 करोड़ रुपये हो गई। जबकि मार्च 2022 तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 142.70 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 101.10 करोड़ रुपये से 41.15% ज्यादा था।

मार्च 2021 की तिमाही में EBITDA 158.48 करोड़ रुपये से 34.71% बढ़कर 213.49 करोड़ रुपये हो गया। दीपक नाइट्राइट की अर्निंग्स पर शेयर (EPS) मार्च 2021 में 7.41 रुपये से बढ़कर 10.46 रुपये हो गई।

फिलहाल Deepak Nitrite का शेयर एनएसई र 1.48 बजे के आसपास 23.45 रुपये यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 1775.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। स्टॉक का डे हाई 1,810.40 रुपये पर हैजबकि इसका डे लो 1,700.00 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,020.00 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 1,700.00 है। कंपनी का वर्तमान वॉल्यूम 2,027,931 है। कंपनी का मार्केट कैप 24,204 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।