13 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड का भाव, जानिए क्या है वजह और बाकी कमोडिटी का हाल

Trafigura ने जारी अपने नोट में कहा है कि इस साल क्रूड में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। बहुत जल्द कच्चा तेल $150 तक जा सकता है

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 1:04 PM
Moody's का भी कहना है कि कच्चा तेल $150 तक पहुंच सकता है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बढ़ी है।

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी है। दरअसल अमेरिका में पेट्रोल की डिमांड रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से क्रूड में उबाल बढ़ा है। ब्रेंट का भाव 123 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है। जो कि 13 हफ्ते का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं नेचुरल गैस के भाव में हल्की नरमी देखने को मिल रही है। ऐसे में आइए जानते है कि कच्चे तेल की कीमतों में आए कितना उछाल आ सकता है? वहीं बेस मेटल्स की चमक बढ़ी है।

बता दें कि आज ब्रेंट ने 124.34 डॉलर का स्तर छुआ है। जून में पहले बार ब्रेंट 123 डॉलर के ऊपर खुला है। वहीं WTI में भी 122 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट जून में अब तक करीब 3.5% चढ़ा है।

कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी की वजहों पर नजर डालें तो मांग बढ़ने, सप्लाई घटने की आशंका से क्रूड में तेजी जारी है। अनलॉक से चीन में कच्चे तेल की मांग बढ़ी है। इस बीच चीन ने एक्सपोर्ट कैप हटाने का फैसला किया है। एक्सपोर्ट बढ़ने के कारण मांग में और तेजी की उम्मीद है। इधर US में मई में गैसोलीन की इन्वेंटरी 8 सालों के निचले स्तरों पर है। US में कच्चे तेल का रिजर्व में भी रिकॉर्ड गिरावट दिखा रहा है।


क्रूड की बढ़ती कीमतों को देखते हुए JPMorgan का कहना है कि रूस का कच्चे तेल का एक्सपोर्ट घटा है। 5 लाख से 7 लाख BPD तक एक्सपोर्ट घटा है। वहीं Trafigura ने जारी अपने नोट में कहा है कि इस साल क्रूड में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। बहुत जल्द कच्चा तेल $150 तक जा सकता है।

एक और रिसर्च फर्म Moody's का भी कहना है कि कच्चा तेल $150 तक पहुंच सकता है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बढ़ी है।

Larsen & Toubro क्रूड ऑयल की कीमत 80-100 डॉलर प्रति बैरल चाहती है, कंपनी ने बताई यह वजह

बेस मेटल की चाल पर नजर डालें तो LME पर बेस मेटल्स की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। एल्युमीनियम के दाम 2% से ज्यादा चढ़े है। जिंक 0.50% से ज्यादा, कॉपर करीब 0.50% चढ़ा है। चीन में इंडस्ट्रियल मांग बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिका में SPR घटने से भी बेस मेटल की कीमतों को सपोर्ट मिला है। जून में एल्युमीनियम अब तक करीब 3.5% चढ़ा है जबकि कॉपर 2.50% चढ़ा है।

इस बीच सोने-चांदी के भाव में तेजी नजर आई। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,800 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 98 रुपये चढ़कर 51,136 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 62,048 रुपये पर खुला। 24 कैरेट सोने का भाव 51,136 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,038 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 98 रुपये की तेजी रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,931 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,841 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,352 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,915 रुपये रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।