LPG Cylinder Price Today: अगर आप घर में इस्तेमाल होने वाला LPG सिलेंडर बुक करने वाले हैं तो राहत की बात है कि 5 नवंबर को घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की बढ़ोतरी की थी। यहां से आप आज के घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का ताजा भाव चेक कर सकते हैं।
बता दें कि आखिरी बार नवंबर में ही 10 रुपए की भी बढ़ोतरी हुई थी। इसके पहले अक्टूबर में गैस सिलेंडर 62.50 रुपए महंगा हुआ था। इससे भी पहले 1 सितंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 9.50 रुपए बढ़ाया गया था।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
घरेलू सिलेंडर के दाम क्यों नहीं बदले?
घरेलू LPG की कीमतें आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में समीक्षा की जाती हैं। कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल के भाव, रुपए-डॉलर की विनिमय दर और दूसरे खर्चों का असर पड़ता है।
लेकिन, घरेलू सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलना जरूरी नहीं है। इस बार 14.2 किलो वाले सिलेंडर का भाव 942 रुपए पर स्थिर है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है।
1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर पर कितनी बढ़ोतरी हुई?
रविवार 1 नवंबर को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक, होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी की कीमत भी 10 रुपये बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले एक अक्टूबर को इसकी कीमत में 62.50 रुपये का इजाफा किया गया था। सितंबर में भी सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ था।