Silver Gold Price Today : ट्रंप की हार ने भरा जोश, सोने-चांदी को लगे पंख, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : पिछले सत्र में अगस्त के बाद की सबसे बड़ी तेजी के साथ गोल्ड 4,000 डॉलर के सपोर्ट लेवल से ऊपर आ गया और अब यह 4,100 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है। बुधवार को ट्रेजरी यील्ड में गिरावट देखने को मिली जिसका फायदा बुलियन को मिला है

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 8:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today : अब ट्रेडरों की नजर शुक्रवार को आने वाली अमेरिकी पेरोल रिपोर्ट पर रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था की दिशा और ब्याज दरों के बारे में और संकेत मिल सकते हैं

Silver Gold Price Today : बुधवार को 3% से ज्यादा के उछाल के बाद, सोने में तेजी जारी है। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस पर डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के चलते डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। पिछले सेशन में अगस्त के बाद की सबसे बड़ी तेजी दर्ज करने के बाद,सोना 4,000 डॉलर के सपोर्ट स्तर से ऊपर आ गया है। फिलहाल यह 4,100 डॉलर प्रति औंस के पार कारोबार कर रहा है।

बुधवार को ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई। इसके चलते चुनाव नतीजों के बाद डॉलर 0.4% कमजोर हो गया। इन नतीजों ने ट्रम्प प्रशासन को करारा झटका दिया है। गुरुवार को डॉलर और बॉन्ड यील्ड दोनों में और गिरावट देखने को मिल रही है। बॉन्ड यील्ड (yield) कम होने से सोने को सपोर्ट मिलता है, क्योंकि इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता,जबकि डॉलर के कमजोर होने से अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है।

बुधवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल के वायदा में भारी गिरावट आई और ये पहली बार अक्टूबर की शुरुआत के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गया। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में मिली करारी हार के बाद ईरान पर हमला न करने की बात कही है। इससे तेल की कीमतों में नरमी आई है।


सोने-चांदी में आई इस तेजी के चलते बुलियन मार्केट कई महीनों की सुस्ती से बाहर निकलता दिखा है। हालांकि, फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से इनमें 20% से ज्यादा की गिरावट आई है। इस युद्ध के चलते कच्चे तेल कीमतों में भारी उछाल आया, जिसके कारण मौद्रिक नीति को और सख्त करना पड़ा।

अब ट्रेडरों की नजर शुक्रवार को आने वाली अमेरिकी पेरोल रिपोर्ट पर रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था की दिशा और ब्याज दरों के बारे में और संकेत मिल सकते हैं। अगर महंगाई के काबू में रहने के संकेत मिलते हैं तो फेडरल रिज़र्व को मौद्रिक नीति में ढील देने के लिए और अधिक गुंजाइश मिल जाएगी।

सिंगापुर में सुबह 9:19 बजे स्पॉट गोल्ड 1.2% बढ़कर 4,111.02 डॉलर प्रति औंस पर दिख रहा था। बुधवार को लगभग 5% की उछाल के बाद,चांदी 0.9% बढ़कर 52.71 डॉलर पर पहुंच गई थी। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी तेजी आई है। अमेरिकी करेंसी गेज,ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स पिछले सत्र में 0.4% गिरने के बाद 0.2% नीचे कारोबार कर रहा था।

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं ChartNTrade.com के विकास बगाड़िया। इनको आज नैचुरल गैस और सिल्वर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। NATURAL GAS MCX NOV में इनकी 282-280 रुपए के आसपास,270 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 295-300 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। SILVER MCX DEC में भी इनकी 186500-187000 रुपए के आसपास,184900 रुपए के स्टॉप लॉस के के साथ 189000-191000 रुपए के टारेगट के लिए खरीदने की सलाह है।

 

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।