Shriram City interim dividend : श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस ने ऐलान किया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार को हुई अपनी बैठक में प्रति शेयर 27 रुपये (फेस वैल्यू का 270 फीसदी) के दूसरे अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) का ऐलान किया, जो वित्त वर्ष 2021-22 के लिए है।
कंपनी के बोर्ड ने इलिजिबिल शेयरहोल्डर्स को दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट 17 मार्च, 2022 तय कर दी है। इसमें स्रोत पर कर की कटौती (TDS) भी की जा सकती है, अगर कोई बनता है।
25 मार्च तक डिविडेंड का हो जाएगा भुगतान
श्रीराम सिटी ने कहा, “दूसरा अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) का 25 मार्च, 2022 को या उससे पहले भुगतान/ डिसपैच किया जाएगा। यह 10 रुपये के पहले अंतरिम डिविडेंड से अलग है। पहले डिविडेंड का ऐलान 27 अक्टूबर, 2021 को हुई बोर्ड बैठक में किया गया था और इलिजिबिल शेयरहोल्डर्स को 24 नवंबर, 2021 को इसका भुगतान कर दिया गया था।”
2022 में 21 फीसदी कमजोर हुआ शेयर
Shriram City Union Finance के शेयर में वर्ष 2022 में अभी तक 21 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जबकि एक साल की अवधि में इसमें 4 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है। श्रीराम सिटी यूनियन भारत की प्रमुख एनबीएफसी (NBFC) में शामिल है, जो पर्सनल, बिजनेस, बाइक, गोल्ड जैसे लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) की पेशकश करती है।
दिसंबर तिमाही में बढ़ा कंपनी का प्रॉफिट
कंपनी ने दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान 322 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 304 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही के दौरान 8,398 करोड़ रुपये के लोन डिसबर्श करके सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और उसका कलेक्शन 100 फीसदी से ज्यादा रहा था।